हिंदी फिल्मो में हम अक्सर कई जोडियो को देखते है जिनमे से कुछ हमें पसंद
जैसा की समाचार नामा के पीछे आर्टिकल में आपने पढ़ा था की किस तरह हिंदी फिल्मो में हम अक्सर कई जोडियो को देखते है जिनमे से कुछ हमें पसंद आती है और कुछ नहीं। यह एक बहुत बड़ी वजह है जो बॉलीवुड की फिल्मो को तय करती है की फिल्म चलेगी या फ्लॉप। बहुत बार तो ऐसा होता है की फिल्म में कुछ खास होता नहीं उसके बाद भी फिल्म काफी फिल्मे बहुत बड़ी हित साबित हुई। पीछे आर्टिकल में हमने आपको कुछ जोडियो के बारे में बताया था जैसे की गोविंदा और करिश्मा कपूर, जॉन अब्राहम और बिपाशा ,अक्षय कुमार और कटरीना कैफ, ऐश्वर्या और रितिक रोशन और सैफ अली खान और प्रिटी जिंटा तो इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हम उन्ही कुछ जोडियो की बात करेगे जिन्हें दर्शको ने बेशुमार प्यार दिया। इसी वजह से बॉलीवुड ने उन जोडियो को बार बार दर्शको के सामने आया गया।
रणबीर कपूर और दीपिका
रणबीर कपूर और दीपिका ने एक साथ कई सुपर हित फिल्मे दी है इस जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है, फिल्म “यह जवानी है दीवानी” में इस जोड़ी ने आग ही लगा दी थी। रणबीर और दीपिका के रिलेशनशिप के किस्से भी किसी से छिपे नहीं है वो बात अलग है अब यह साथ नहीं है। दीपक की अब शादी हो चुकी है। और रणबीर का नाम अलिया भट्ट के साथ जोड़ा जा रहा है।
श्रीदेवी और अनिल कपूर
एक वक्त था जब अनिल कपूर और श्री देवी की जोड़ी ने कई सुपर हित फिल्मे दी। मिस्टर इंडिया, जुदाई, लाडला जैसी कई सुपर हित फिल्मे यह जोड़ी दे चुकी है। इस जोड़ी को एक सुपर हित जोड़ी के तोर पर देखा जाता है।
आमिर खान और जूही चावला
वेसे तो आमिर खान काफी अलग अलग फिल्मो के लिए जाने जाते है। लेकिन एक वक्त था जा उन्हूने कई रोमांटिक फिल्मो में काम किया जिसमे उनका बखूबी साथ दिया जुली चावला ने क़यामत से क़यामत हो या फिर हम है रही प्यार के इस जोड़ी को बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा प्यार मिला।
आलिया भट्ट और वरुण धवन
स्टूडेंट ऑफ़ थे इयर हो या हो बद्रीनाथ की दुल्हनिया सभी रूप में आलिया और वरुण की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। वरुण धवन की सबसे बड़ी हित फिल्मे भी आलिया के साथ ही है। इस आप आलिया का स्टारडम समझे या कुछ और लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस जोड़ी ने कमल किया है।
शाहरुख़ खान और काजोल
बॉलीवुड की सबसे कामयाब जोड़ी का नाम अगर हम आप से पूछे तो आप एक ही जवाब देगे शाहरुख़ खान और काजोल इस के अलावा शायद ही कोई नाम आपके जेहन में आएगा। इस जोड़ी ने एक साथ कई सुपर हित फिल्मो में काम किया, दिल वाले दुल्हनिया ले जाएगे हो या फिर कुछ कुछ होता है, माय नाम इस खान हो या फिर दिल वाले, हर बार यह जोड़ी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो पाई है। अगर इस जोड़ी को हम बॉलीवुड की सबसे कामयाब जोड़ी का ख़िताब देगे तो यह गलत नहीं होगा।