Samachar Nama
×

प्रकाश का नया रूप आया दुनिया के सामने, जानिये

जयपुर। ब्रह्माण्ड में प्रकाश की गति सबसे तेज है अभी तक इसको टक्कर देने के लिए कोई भी चीज़ नहीं खोजी गई है। लेकिन ये बात तो सच है कि उससे भी तेज गति हमारे विचारों की हैं। जो कि पलभर में कहीं भी पहुंचने की क्षमता रखते हैं। जैसा की हम जानते है कि
प्रकाश का नया रूप आया दुनिया के सामने, जानिये

जयपुर। ब्रह्माण्ड में प्रकाश की गति सबसे तेज है अभी तक इसको टक्कर देने के लिए कोई भी चीज़ नहीं खोजी गई है। लेकिन ये बात तो सच है कि उससे भी तेज गति हमारे विचारों की हैं। जो कि पलभर में कहीं भी पहुंचने की क्षमता रखते हैं। जैसा की हम जानते है कि प्रकाश को लेकर कई सालों से वैज्ञानिक निरंतर शोध करते आ रहे हैं क्योंकि कुछ रहस्य अभी भी ऐसे हैं, जिन्हें खोजा नहीं गया हैं। इसी कड़ी में शोधकर्ताओं ने एक चौंकाने वाला नया खुलासा किया है। मशहूर ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ लंदन के शोधकर्ताओं ने शोध किया हैंप्रकाश का नया रूप आया दुनिया के सामने, जानिये

जिसमें प्रकाश की सबसे छोटी ईकाई फोटोन के कोणीय संवेग को लेकर किया गया है। आपको पहले ही जानकारी दे दे कि कोणीय संवेग किसी भी वस्तु के द्रव्यमान, आकृति तथा वेग के अनुसार उसके घूर्णन में होने वाले परिवर्तन की दर को कहा जाता है। बता दे कि प्रकाश का कोणीय संवेग फोटोंस के अपनी एक्सिस के चारों ओर घूमने की प्रक्रिया को बताता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि अब तक प्रकाश का कोणीय संवेग प्लांक नियतांक के आधार पर पता किया जाता रहा है लेकिन जो नया अध्ययन किया गया है वो बताता है कि प्रकाश के एक नये रूप के बारे में जानकारी दी है और साथ ही बताया कि प्रकाश के व्यवहार को समझने के लिये प्लाकं नियतांक का उपयोग किया जाता है।प्रकाश का नया रूप आया दुनिया के सामने, जानिये

आपको यकिन नहीं होगा कि  नया प्रयोग समय के किसी भी छोटे हिस्से में प्रकाश के कोणीय संवेग में होने वाले परिवर्तन को बताता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे क्वांटम भौतिक के कई रहस्य खुलने के आसार हैं। वैसे बता दे कि यह प्रकाश की अनोखी प्रवृति तीन के बजाय दो आयामों में ही पाई गई है। भौतिकविद ट्रिनिटी के प्रोफेसर पॉल एस्थाम ने इसके बारे में जानकारी दी है कि यह प्रकाश के नये रूप का उद्भव होने जैसा है और प्रकाशीय संचार व्यवस्था आने वाले समय में असीमित डाटा ट्रांसमिशन तकनीक को बढ़ावा देगी।प्रकाश का नया रूप आया दुनिया के सामने, जानिये

Share this story