Samachar Nama
×

धरती पर प्राणियों के सबसे पहले आने के रहस्य का खुलासा हुआ

पहले मुर्गी आई या अंडा, यह सवाल कई सदियों से सबको परेशान करता आ रहा है। पृथ्वी पर जीवों की उत्पत्ति एवं विकास को लेकर कई तरह की धारणाएं प्रचलित हैं। धरती पर जीवों की विकास सच में ही एक रहस्य की तरह लगता है। एक ऐसा रहस्य जिसका पता लगाने के लिये वैज्ञानिक निरंतर
धरती पर प्राणियों के सबसे पहले आने के रहस्य का खुलासा हुआ

पहले मुर्गी आई या अंडा, यह सवाल कई सदियों से सबको परेशान करता आ रहा है। पृथ्वी पर जीवों की उत्पत्ति एवं विकास को लेकर कई तरह की धारणाएं प्रचलित हैं। धरती पर जीवों की विकास सच में ही एक रहस्य की तरह लगता है। एक ऐसा रहस्य जिसका पता लगाने के लिये वैज्ञानिक निरंतर प्रयासरत हैं।

धरती पर प्राणियों के सबसे पहले आने के रहस्य का खुलासा हुआ

अब लगता है कि वैज्ञानिकों ने इस रहस्य को सुलझा लिया है। शोधकर्ताओं ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि सबसे पहले धरती पर प्राणी कैसे आए थे? यह तथ्य सचमुच ही बड़ा ही अजीब है कि धरती पर कौन पहले आया होगा? पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व को लेकर समय-समय पर कई वैज्ञानिकों और दार्शनिकों ने इस तथ्य को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं।

धरती पर प्राणियों के सबसे पहले आने के रहस्य का खुलासा हुआ

ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह अनोखा रहस्य उजागर किया है। इन शोधकर्ताओं ने मध्य ऑस्ट्रेलिया की प्राचीन अवसादी चट्टानों का काफी गहन विश्लेषण किया। इन चट्टानों का अध्ययन करने पर यह पता लगाया जा सका कि धरती पर प्राणियों का विकास 65 करोड़ साल पहले शैवाल के विकास के साथ शुरू हुआ था। इस तरह के शैवाल समुद्री की गहराई में विकसित हुए थे।

धरती पर प्राणियों के सबसे पहले आने के रहस्य का खुलासा हुआ

ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जोशेन ब्रोक्स की माने तो उन्होंने सबसे पहले इन चट्टानों को पीसकर चूर्ण बनाया। उसके बाद चूर्ण में से प्राचीन जीवों के अणुओं को अलग कर लिया गया। शोधकर्ताओं ने कहा है कि शैवाल के विकास ने पृथ्वी के इतिहास में सबसे गहन पारिस्थितिकी क्रांतियों को शुरू किया था। अगर यह शैवाल का विकास नहीं होता तो इसके बिना इंसान और अन्य प्राणियों का अस्तित्व संभव ही नहीं होता।

Share this story