Samachar Nama
×

संसार का सबसे भारी भरकम दिल, वज़न जानकर दंग रह जाएंगे

कहते है कि दिल बड़ा होना चाहिए घर का क्या है। लेकिन अगर हम आपको यह कहे कि एक दिल का वज़न 262 किलो है, तो आप सचमुच चौंक ही जाएंगे। जिसका दिल ही इतना बड़ा है, वो प्राणी कितना बड़ा होगा। अब आप सोच रहें होंगे कि इतना भारी दिल किस जीव का हो
संसार का सबसे भारी भरकम दिल, वज़न जानकर दंग रह जाएंगे

कहते है कि दिल बड़ा होना चाहिए घर का क्या है। लेकिन अगर हम आपको यह कहे कि एक दिल का वज़न 262 किलो है, तो आप सचमुच चौंक ही जाएंगे। जिसका दिल ही इतना बड़ा है, वो प्राणी कितना बड़ा होगा। अब आप सोच रहें होंगे कि इतना भारी दिल किस जीव का हो सकता है तो हम आपको बता दे कि वही जीव जो सबसे भारी होता है। जी हां, आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं, यह भारी दिल ब्लू व्हेल का है। इस भारी दिल में हर रोज लगभग 60 गैलन ब्लड पंप होता है।

संसार का सबसे भारी भरकम दिल, वज़न जानकर दंग रह जाएंगे

इस बेशकीमती दिल की कीमत 600 पाउंड है। आपकी जानकारी के लिये बता दें कि इस दिल को कनाडा के रॉयल ओंटेरियो म्यूजियम में महफूज़ रखा गया है। यह दुनिया का पहला ऐसा अजायबघर है जिसमें किसी व्हेल के दिल को इस तरह से प्रदर्शित और संरक्षित किया गया है। अब तक आपने टीवी पर सिर्फ ब्लू व्हेल को ही देखा होगा। अब आप उसके दिल को भी देख पाएंगे। यह विशालकाय दिल 2014 में निकाला गया था।

संसार का सबसे भारी भरकम दिल, वज़न जानकर दंग रह जाएंगे

तब से लेकर अब तक इसे एक प्रयोगशाला में सुरक्षित रखा गया है। बाद में इसे कनाडा के इस म्यूजियम में शिफ्ट कर दिया गया था। दरअसल 2014 में एक ब्लू व्हेल कनाडा के समुद्री तट पर मरी हुई अवस्था में मिली थी। करीब 3,000,000 पाउंड की यह मछली आम तौर पर जब मरती है तो समुद्र में ही डूब जाती है।

संसार का सबसे भारी भरकम दिल, वज़न जानकर दंग रह जाएंगे

लेकिन यह पहली मछली थी जो इस तरह से मृत अवस्था में तट पर पाई गई थी। इसे जाल की मदद से बाहर निकाला गया और एक लैब में प्रिसर्व करके रखा गया था। बाद में शोधकर्ताओं ने इसके दिल को सुरक्षित तरीके से निकाल लिया था। एक अऩुमान के मुताबिक इस दिल को 1000 साल तक सुरक्षित रखा जा सकता है। वैज्ञानिकों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है कि उन्होंने इस विशालकाय दिल को 1000 साल तक सुरक्षित रखने में सफलता प्राप्त कर ली हैं।

Share this story