Samachar Nama
×

Latin America News:चिली में नए संविधान को लेकर जनमत संग्रह, वामपंथ को मिली जीत….

चिली में अब नए संविधान का निर्माण होगा। रविवार को हुए जनमत संग्रह में नया संविधान बनाने की मांग को भारी बहुमत हासिल हुआ है। पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुए जन आंदोलन से नए संविधान को लेकर मांग ने जोर पकड़ा था। आंदोलन परिवहन किराये में बढ़ोतरी को लेकर शुरू हुआ था लेकिन बाद
Latin America News:चिली में नए संविधान को लेकर जनमत संग्रह, वामपंथ को मिली जीत….

चिली में अब नए संविधान का निर्माण होगा। रविवार को हुए जनमत संग्रह में नया संविधान बनाने की मांग को भारी बहुमत हासिल हुआ है। पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुए जन आंदोलन से नए संविधान को लेकर मांग ने जोर पकड़ा था। आंदोलन परिवहन किराये में बढ़ोतरी को लेकर शुरू हुआ था लेकिन बाद में बड़े बदलाव को लेकर आंदोन ने गति पकड़ी। पिछले 9 साल में हुए दो बड़े आंदोलनों की कड़ी में यह आंदोलन भी शामिल हो गया। यह आंदोलनमुफ्त शिक्षा और सरकारी कोष मे पेंशन के भुगतान की मांग के समर्थन में हुए थे।

 

Latin America News:चिली में नए संविधान को लेकर जनमत संग्रह, वामपंथ को मिली जीत…. इन तीनों जन आंदोलनों ने देश में अपनाई गी नव उदारवादी नीतियों को चुनौती दी। इन नीतियों को प्रावधान 40 साल पहले लागू हुए संविधान में था। इसके चलते संविधान में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन केंद्रीय मुद्दा बनकर उभरा। इस साल देश की दक्षिण पंथी सरकार ने नए संविधान को लेकर जनमत संग्रह कराने की मांग स्वीकार कर ली थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई। जनमत संग्रह दो मुद्दों को लेकर हुआ। पहला सवाल-क्या देश को नया संविधान चाहिए।

Latin America News:चिली में नए संविधान को लेकर जनमत संग्रह, वामपंथ को मिली जीत….

दूसरा सवाल-नया संविधान बनाने के लिए संपूर्ण या मिश्रित संविधान सभा का गठन किया जाए। वामपंथी संगठन संपूर्ण संविधान सभा का गठन चाहते थे। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया में सोशलिस्ट पार्टी की बड़ी जीत हुई थी। पिछले साल तख्ता पलट से पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस की पार्टी सत्ता से बाहर हो गई थी लेकिन फिर से वो सत्ता में लौट आई है। उसके बाद चिली में आए जनमत संग्रह के नतीजे को लैटिन अमेरिका में वामपंथ की एक और बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।

Read More…
Uddhav Thackery: CM उद्धव ठाकरे का कंगना पर तंज,कहा- मुंबई को बदनाम करने की साजिश….
US Election 2020: अमेरिकी विदेश मंत्री-रक्षा मंत्री का भारत दौरा आज, कई समझौतों पर फैसलों की उम्मीद….

Share this story