Samachar Nama
×

एक ऐसा विमान जो 44,000 किमी/प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ेगा

अगर कोई यह कहे कि चीन से एक विमान महज 14 मिनट में ही अमेरिका पहुंच सकता है, तो आप इसे नकार देंगे। क्योंकि यह कल्पना से परे एक वास्तविकता है, जिस पर काम किया जा रहा है। एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि चीन एक ऐसा विमान बना रहा है, जो
एक ऐसा विमान जो 44,000 किमी/प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ेगा

अगर कोई यह कहे कि चीन से एक विमान महज 14 मिनट में ही अमेरिका पहुंच सकता है, तो आप इसे नकार देंगे। क्योंकि यह कल्पना से परे एक वास्तविकता है, जिस पर काम किया जा रहा है। एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि चीन एक ऐसा विमान बना रहा है, जो परमाणु हथियारों के साथ मात्र 14 मिनट में अमेरीकी तट पर पहुंच जाएगा। यह विमान लगभग 27 हजार मील प्रति घंटा यान करीब 43,200 किमी/प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकेगा। इस गति को हाइपरसॉनिक कहते है, जो आवाज़ की गति से 35 गुना ज्यादा होती है।

एक ऐसा विमान जो 44,000 किमी/प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ेगा

विशेषज्ञों का कहना हैं कि 2020 तक दुनिया की सबसे तेज हाइपरसॉनिक सुविधा का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस परियोजना को चीन की हवाई सुरंग नाम दिया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस सुरंग का परीक्षण किया जाएगा। वर्तमान समय में दुनिया की सबसे शक्तिशाली हवाई सुरंग न्यू यॉर्क की लेंस एक्स है, जो 22 हजार मील प्रति घंटा यानि 36,000 किमी/घंटा की रफ्तार पर काम करती है। गौरतलब है कि हाइपरसॉनिक विमान बनाने के लिए इस तरह की सुरंग का प्रयोग किया जाता है। इस सुरंग में ध्वनि की रफ्तार से कई गुना ज्यादा रफ्तार पर काम किया जा सकता है।

एक ऐसा विमान जो 44,000 किमी/प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ेगा

अगर यह प्रयोग सफल हो जाता है तो, इस विमान के द्वारा चीन अपने नापाक इरादों में कामयाब हो जाएगा। इस विमान से दुनिया के किसी भी हिस्से में हमला किया जा सकेगा। इस विमान में मिसाइल और परमाणु हथियारों का भी प्रयोग किया जा सकेगा। चीन की यह योजना पूरी तरह से गोपनीय रखी गई है। सुंरग पर काम कर रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. झाओ वी ने साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट को बताया कि 2020 तक इसका काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया है कि सुरंग बनने से चीन के हाइपरसॉनिक हथियारों के विकास कार्यक्रम को नई दिशा दी जा सकेगी। आम तौर पर ऐसे विमान प्रयोगशाला में प्रयोग के दौरान उड़ाये नहीं जा सकते हैं।

एक ऐसा विमान जो 44,000 किमी/प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ेगा

इसी को ध्यान में रखते हुए शोधकर्ताओं ने यह हवाई सुरंग विकसित की है। यह हवाई सुंरग हाइपरसॉनिक विमान को उड़ाने के लिये बहुत तेज गति से हवा पैदा करती है। इससे उड़ान का वातावरण तैयार हो जाता है। पेइचिंग में बेहांग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर वू डाफांग ने चेताया है चीन और अमेरिका में हाइपरसॉनिक हथियारों को बनाने की होड़ शुरू हुई है। चीन में इस तरह के कई हवाई सुरंगे विकसित होने से यहां की सेना ने सफलतापूर्वक हाइपरसॉनिक विमानों का टेस्ट कर लिया है। ऐसे विमान भविष्य में यात्रा का नक्शा ही बदल देंगे।

Share this story