Samachar Nama
×

घरवाली को छोड़ बाहरवाली पर आया पति का दिल, रोका तो कर दिया ये कांड

पति की कथित दरिंदगी की शिकार 30 साल की महिला को मंगलवार को इंदौर के डाक्टरों ने नया जीवन दिया। यहां एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी के जरिये उसके प्राइवेट पार्ट से मोटरसाइकिल के हैंडल की ग्रिप निकाली। शासकीय महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि करीब चार घण्टे चली सर्जरी के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट से प्लास्टिक की ग्रिप निकाली गयी। यह ग्रिप मोटरसाइकिल के हैंडल की है। उन्होंने बताया कि ग्रिप महिला की बच्चेदानी, पेशाब की थैली और छोटी आंत तक पहुंच गयी थी।
घरवाली को छोड़  बाहरवाली पर आया पति का दिल, रोका तो कर दिया ये कांड

जयपुर। अभी हाल ही में इंदौर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर पति की दरिंदगी की शिकार एक 30 साल की महिला को मंगलवार को इंदौर के डाक्टरों ने नया जीवन दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिये पीड़ित महिला के प्राइवेट पार्ट से मोटरसाइकिल के हैंडल की ग्रिप निकाला है।

वहीं इस मामले को लेकर शासकीय महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चार घण्टे चली सर्जरी के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट से प्लास्टिक की ग्रिप निकाली गयी है। यह ग्रिप मोटरसाइकिल के हैंडल की है। ग्रिप महिला की बच्चेदानी, पेशाब की थैली और छोटी आंत तक पहुंच गयी थी। ग्रिप के बच्चेदानी में लंबे समय तक फंसे रहने के कारण महिला के शरीर में संक्रमण फैल गया था। अगर इसे जल्दी बाहर नहीं निकाला जाता, तो संक्रमण से पीड़ित महिलसा की जान भी जा सकती थी।

इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए चंदन नगर थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला के पति प्रकाश भील उर्फ रामा (35) के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध थे। तथा जब पीड़िता ने पति को दूसरी महिला के साथ संबंध रखने से रोका तो आरोपी ने पहले पीड़िता के शराब पिलाकर उसे बेसुध कर प्राइवेट पार्ट में मोटरसाइकिल के हैंडल की ग्रिप डाल दिया।

पुलिस अधिकारी ने इस बारे में बताया कि पीड़िता ने पहले तो शर्म के चलते किसी को इस बारे में नहीं बताया। लेकिन जब दर्द बढ़ गया तो उसने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पति की कथित दरिंदगी की शिकार 30 साल की महिला को मंगलवार को इंदौर के डाक्टरों ने नया जीवन दिया। यहां एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी के जरिये उसके प्राइवेट पार्ट से मोटरसाइकिल के हैंडल की ग्रिप निकाली। शासकीय महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि करीब चार घण्टे चली सर्जरी के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट से प्लास्टिक की ग्रिप निकाली गयी। यह ग्रिप मोटरसाइकिल के हैंडल की है। उन्होंने बताया कि ग्रिप महिला की बच्चेदानी, पेशाब की थैली और छोटी आंत तक पहुंच गयी थी। घरवाली को छोड़ बाहरवाली पर आया पति का दिल, रोका तो कर दिया ये कांड

Share this story