Samachar Nama
×

स्कूल में किए गए एक प्रयोग से लड़की को उसके असली पिता का पता चला, जानें यह सनसनीखेज खुलासा

विज्ञान ने लोगों के जीवन पर काफी गहरा असर डाला है। विज्ञान की उपलब्धियों के चलते ही हमारा जीवन आज इतना सुखमय हो पाया है। लेकिन अगर विज्ञान की कक्षा में किये गए एक प्रयोग से आपको अपने अस्तित्व के बारे में कुछ ऐसा पता चले जो आप सोच भी नहीं सकते तो फिर आप
स्कूल में किए गए एक प्रयोग से लड़की को उसके असली पिता का पता चला, जानें यह सनसनीखेज खुलासा

विज्ञान ने लोगों के जीवन पर काफी गहरा असर डाला है। विज्ञान की उपलब्धियों के चलते ही हमारा जीवन आज इतना सुखमय हो पाया है। लेकिन अगर विज्ञान की कक्षा में किये गए एक प्रयोग से आपको अपने अस्तित्व के बारे में कुछ ऐसा पता चले जो आप सोच भी नहीं सकते तो फिर आप पर क्या गुज़रेगी। दरअसल हम बात कर रहे है एक लड़की की, जिसे हाल ही में विज्ञान की कक्षा में हुए प्रयोग से यह पता चला कि उसके पिता उसके असल में उसके असली जैविक पिता है ही नहीं।

स्कूल में किए गए एक प्रयोग से लड़की को उसके असली पिता का पता चला, जानें यह सनसनीखेज खुलासा

चौंकाने वाली बात यह थी कि उसके असली पिता उसके चाचा है। लड़की को यह बात क्लास में पढ़ाए गए ब्लड ग्रुप के अध्याय को समझने के बाद पता चली। ट्विटर पर अन्या हैच नामक इस लड़की ने अपने जीवन की हिला देने वाली घटना को पोस्ट किया है। उसने बताया कि उसके कुछ दिन पहले ही उसकी कक्षा में ब्लड ग्रुप को लेकर एक पाठ पढ़ाया गया था। आपको बता दे कि कक्षा में किए गए ब्लड टेस्ट में इस लड़की का ब्लड ग्रुप AB पाया गया। जबकि उसकी मां का ब्लड ग्रुप A था, तथा उसके पिता का ब्लड ग्रुप O था।

स्कूल में किए गए एक प्रयोग से लड़की को उसके असली पिता का पता चला, जानें यह सनसनीखेज खुलासा

माता-पिता के ब्लड ग्रुप के हिसाब से उसका ब्लड ग्रुप AB होना वैज्ञानिक दृष्टि से बिल्कुल असंभव था। जब उसने इस बारे में अपने अध्यापक को बताया तो उन्होंने कहा कि शायद इसमें कोई गलती हुई है। घर जाकर एक बार अपने माता-पिता से उनके सही ब्लड ग्रुप की जानकारी लेनी चाहिए। जब उसने ऐसा किया तो उसकी मां ने इस मामले को टालने की कोशिश की। लड़की को यह समझने में बिल्कुल भी देर नहीं लगी कि दाल में कुछ तो काला है। उसने अपने माता पिता की पुरानी मेडिकल रिपोर्ट्स देखी तो उनमें भी ब्लड ग्रुप वही था।

स्कूल में किए गए एक प्रयोग से लड़की को उसके असली पिता का पता चला, जानें यह सनसनीखेज खुलासा

यानी उसके माता-पिता उससे कुछ छुपा रहे थे। जब उसने इस मामले की काफी गहनता से खोजबीन की तो पता चला कि जिसे वह अब तक अपना पिता मान रही थी, वास्तव में वह उसके पिता थे ही नहीं। दरअसल उसकी मां का पिता के भाई के साथ प्रेम प्रसंग था। यह बात लड़की के पिता को भी नहीं पता थी। जिसे उसकी मां ने अब तक छुपाया हुआ था। उसके चाचा ही उसके असली पिता हैं। उसकी मां ने इस बात को 21 साल तक सबसे छुपाकर रखा। इस खुलासे के बाद लड़की के पिता ने उसकी मां से तलाक ले लिया है। लड़की ने यह दास्तान ट्विटर पर शेयर की है।

स्कूल में किए गए एक प्रयोग से लड़की को उसके असली पिता का पता चला, जानें यह सनसनीखेज खुलासा

Share this story