Samachar Nama
×

पौधे को भी पसंद है नग्मे सुनना, संगीत सुनकर तेजी से बढ़ते हैं

जयपुर। संगीत का नाम लेते ही दिल में राहत देने वाला सुकून महसूस होता है। यूंही तो नहीं मौसिक़ी को हर मर्ज़ की दवा कहा जाता है। दरअसल संगीत को साधना का दर्जा इसी वजह से दिया गया है क्योंकि इसमें हीलिंग पावर होती है। तभी तो आपको दर्द महसूस होने पर गाने का ही
पौधे को भी पसंद है नग्मे सुनना, संगीत सुनकर तेजी से बढ़ते हैं

जयपुर। संगीत का नाम लेते ही दिल में राहत देने वाला सुकून महसूस होता है। यूंही तो नहीं मौसिक़ी को हर मर्ज़ की दवा कहा जाता है। दरअसल संगीत को साधना का दर्जा इसी वजह से दिया गया है क्योंकि इसमें हीलिंग पावर होती है। तभी तो आपको दर्द महसूस होने पर गाने का ही सहारा मिलता है। मगर यह बात हम इंसानो के अलावा पौधों पर भी लागू होती हैं। जी हां, पेड़ पौधे भी संगीत सुनकर बहुत अच्छा महसूस करते हैं।पौधे को भी पसंद है नग्मे सुनना, संगीत सुनकर तेजी से बढ़ते हैं

इस लेख को भी देख लीजिए:- तो कृत्रिम बारिश है चीन का अगला हथियार, लाना चाहता है…

हालांकि बेजुबान पौधे यह बात कहकर नहीं बता सकते हैं, मगर यह बात हाल ही में पौधों पर किए गए एक अध्ययन में सामने आई हैं। नए शोध से पता चला है कि म्यूजिक की संगत पौधों का विकास कई गुना तक बढ़ा देती है। इतना ही नहीं पौधों को हमारी तरह मनपंसद गाने सुनना बहुत प्यारा लगता है। इसके अलावा शोधकर्ताओं ने कहा कि जब कोई इंसान पौधों को खुद गाना गाकर सुनाए तो वह और भी तेजी से बढ़ने लगते हैं। संगीत की मदद से पौधों का विकास कई गुना तेजी से होता है।पौधे को भी पसंद है नग्मे सुनना, संगीत सुनकर तेजी से बढ़ते हैं

रिसर्च में यह बात सामने आई है कि संगीत की वजह से पौधों को ज्यादा मात्रा में कार्बन डाइआक्साइड मिल पाती है। इसी वजह से वे जल्दी बढ़ने लगते हैं। अन्नामलाई विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग के शोधकर्ताओं ने यह बात अपने शोध में साबित कर दी हैं। इस प्रयोग में यह पाया गया कि जिन बीजों को मिट्टी में दबाने के बाद संगीत सुनाया गया, वे बाकी बीजों की तुलना में बहुत जल्दी अंकुरित होते हैं। इतना ही नहीं, इन संगीत के शौकीन पादपों पर अन्य पौधौं की तुलना में ज्यादा संख्या में पत्ते पाए गए।

इस लेख को भी देख लीजिए:- आपके प्राइवेट ईमेल अब नहीं रहे प्राइवेट, पढ़ रहा है कोई…पौधे को भी पसंद है नग्मे सुनना, संगीत सुनकर तेजी से बढ़ते हैं

इससे एक बात तो साफ हो चुकी है कि संगीत की संगत पाकर पौधों का विकास हैरतअंगेज तरीके से होता है। वैज्ञानिकों की माने तो संगीत सुनने से पौधों के आनुवंशिक गुणों में परिवर्तन होने लगता हैं। इस प्रयोग में पौधों के अलावा गेंहूँ की फसल पर भी संगीत के नतीजे देखे गए। संगीत की वजह से गेंहूं की उपज में लगभग 66% तेजी पाई गई। प्रयोग से यह साबित हो चुका है कि अगर पौधों को नियमित तरीके से म्यूजिक सुनाया जाए तो वे तेजी से बढ़ते हैं।

Share this story