हाथ-पैर बांधकर महिला संग की हैवानियत की हदें पार...

जयपुर । अभी हाल ही में रामनगर नैनीताल में एक दिल दहला देने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर अज्ञात आरोपियों ने महिला की हत्या कर शव नंदपुर चिल्किया की बड़ी नहर में फेंक दिया। मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार मृत महिला के हाथ-पैर बंधे थे। तथा उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को जलाने का भी प्रयास किया गया था।
वहीं इस मामले को लेकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस शव की शिनाख्त के साथ ही इस घटना की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह ग्रामीणों ने ग्राम चिल्किया नंदपुर की बड़ी नहर में महिला का शव देखा और कोसी नदी का जलस्तर कम होने के कारण यह नहर आजकल सूखी पड़ी है।
इस मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार महिला का शव मिलने की सूचना मिलने पर कोतवाल रवि कुमार सैनी समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सीढ़ी के सहारे शव को नहर से निकाल गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 23 साल बताई जा रही है। इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका ने लाल रंग की कमीज और सलवार पहनी हुई थी।
वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने संभावना जाताई है कि युवती की कहीं और हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को नहर में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। अब पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी है।