Samachar Nama
×

The Big Bull teaser out: अभिषेक बच्चन की फिल्म द बिग बुल का टीजर रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले है। जिसमे उनकी फिल्म द बिग बुल भी शामिल है। इस फिल्म में अभिनेता अभिषेक बच्चन का एक दमदार अंदाज दिखाई देना वाला है। फिल्म को रिलीज होने में अभी ज्यादा समय बाकी है लेकिन इससे पहले अभिनेता अजय
The Big Bull teaser out: अभिषेक बच्चन की फिल्म द बिग बुल का टीजर रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले है। जिसमे उनकी फिल्म द बिग बुल भी शामिल है। इस फिल्म में अभिनेता अभिषेक बच्चन का एक दमदार अंदाज दिखाई देना वाला है। फिल्म को रिलीज होने में अभी ज्यादा समय बाकी है लेकिन इससे पहले अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म का एक टीजर शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने बताया है कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा और ये फिल्म कब ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है। जी हां आपने सही सुना है अभिषेक बच्चन की फिल्म द बिग बुल इसी साल ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है। The Big Bull teaser out: अभिषेक बच्चन की फिल्म द बिग बुल का टीजर रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलरफिल्म इसी 8 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर इसी 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा। महज कुछ समय पहले ही मशहूर फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

जिसमे उन्होंने बताया है कि फिल्म द बिग बुल का ट्रेलर इसी 19 मार्च को रिलीज होगा। फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में अभिषेक बच्चन नजर आने वाले है।The Big Bull teaser out: अभिषेक बच्चन की फिल्म द बिग बुल का टीजर रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलरफिल्म के टीजर की बात करें तो इसकी शुरूआत अजय देवगन के नरेशन के साथ होती है जिसमे वो कहते हैं कि, छोटे घरों में पैदा होने वालों को अक्सर, बड़े सपने देखने से मना कर देती है दुनिया। इसी लिए उसने अपनी दुनिया खड़ी कर ली। इस टीजर में मुंबई और शेयर मॉर्केट जैसे सीन दिखाई देते है। इसके अलावा अभिनेता अभिषेक बच्चन की झलक भी दिखाई देती है। The Big Bull teaser out: अभिषेक बच्चन की फिल्म द बिग बुल का टीजर रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलरअगर हम बात करें फिल्म की कहानी की तो इसकी कहानी स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता की जीवन से प्राभवित है। हर्षद ने अपने समय का सबसे बड़ा घोटला किया था। साल 1992 में हुए 5 हजार करोड़ के इस घोटाले ने पूरे भारत को हिलाकर रख दिया था। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा इलियाना डीक्रूज, निकिता दत्ता, सोहम शाह, राम कपूर, सुप्रिया पाठक और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसका निर्देशन कोकी गुलाटी ने किया है। फिल्म को अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे है।The Big Bull teaser out: अभिषेक बच्चन की फिल्म द बिग बुल का टीजर रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर

Oscar 2021: निक जोनस के साथ प्रियंका ने किया ऑस्‍कर नॉमिनेशंस का ऐलान, बाद में चुराई ऑस्‍कर ट्रॉफी

Ali Zafar पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली मीशा शफी को कोर्ट ने सुनाई तीन साल की सजा

B’Wood Actress: क्या बॉलीवुड की इस अभिनेत्री को पहचानते हैं आप

Share this story