Samachar Nama
×

ईंधन की कीमतों में वृद्धि के चलते Tharoor ने किया ऑटो रिक्शा प्रदर्शन

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को एक ऑटो रिक्शा को यहां रस्सी से खींचकर बढ़ती ईंधन की कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। थरूर अपने निर्वाचन क्षेत्र में सड़कों पर उतरे और सैकड़ों ऑटो रिक्शा चालकों का नेतृत्व किया। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों के खिलाफ विरोध व्यक्त करने
ईंधन की कीमतों में वृद्धि के चलते Tharoor ने किया ऑटो रिक्शा प्रदर्शन

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को एक ऑटो रिक्शा को यहां रस्सी से खींचकर बढ़ती ईंधन की कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। थरूर अपने निर्वाचन क्षेत्र में सड़कों पर उतरे और सैकड़ों ऑटो रिक्शा चालकों का नेतृत्व किया। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों के खिलाफ विरोध व्यक्त करने के लिए एक तीन पहिया वाहन को रस्सी से खींचा।

थरूर ने ड्राइवरों को संबोधित करते हुए कहा, “आम आदमी के लिए ईंधन कर का बोझ बहुत मुश्किल साबित हो रहा है। भारतीय अपने ईंधन पर 260 प्रतिशत कर का भुगतान करते हैं, जबकि अमेरिकी, इसके लिए 20 प्रतिशत कर देते हैं। ईंधन की कीमतें सभी वस्तुओं के मूल्यों को प्रभावित करती है।”

–आईएएनएस

Share this story