Samachar Nama
×

Mizoram-Assam Border Tension: असम-मिजोरम बॉर्डर पर हिंसक झड़प के बाद तनाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

असम और मिजोरम के लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए। इस गटना के बाद दोनों राज्यों की सीमा पर तनाव के हालात देखने को मिल रहा है। रविवार को अधिकारियों ने हालात की जानकारी देते हुए कहा कि मिजोरम के कोलासिब और असम के कछार जिले की सीम से
Mizoram-Assam Border Tension: असम-मिजोरम बॉर्डर पर हिंसक झड़प के बाद तनाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

असम और मिजोरम के लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए। इस गटना के बाद दोनों राज्यों की सीमा पर तनाव के हालात देखने को मिल रहा है। रविवार को अधिकारियों ने हालात की जानकारी देते हुए कहा कि मिजोरम के कोलासिब और असम के कछार जिले की सीम से सटे इलाकों में स्थिति पर काबू पा लिया गया है। मिजोरम के गृह मंत्री ललचामलियाना ने बताया कि हिंसक घटना के बाद हालात के बारे में जानकारी दी और कहा कि स्थिति का  जाएजा लेने के लिए केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला दोनों राज्यों के साथ होने वाली बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं।

Mizoram-Assam Border Tension: असम-मिजोरम बॉर्डर पर हिंसक झड़प के बाद तनाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अधिकारियों ने कहा कि दोनों राज्यों के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय रिजर्व वाहिनी सहित सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही हालात पर काबू पाने के लिए पैनी नजर रखी जा रही है। असम के लैलापुर और मिजोरम के वैरेंगते गांव के पास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। कोलासिब जिले के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शनिवार को लाठी डंडे लिए असम के कुछ लोगं ने सीमा वर्ती गांव के बाहरी इलाके में कथित तौर पर एक समूह पर पथराव कर दिया।

Mizoram-Assam Border Tension: असम-मिजोरम बॉर्डर पर हिंसक झड़प के बाद तनाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इसके बाद वैरेंगते गांव के बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने कहा कि इलाके में लागू धारा 144 के बावजूद वैरेंगते गांव की गुस्साई भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैलापुर गांव की करीब 20 अस्थायी झोपड़ियों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया।  मालूम हो कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं हर साल होती हैं। इसकी वजह है कि दोनों तरफ के लोग अवैध तरीके से पेड़ काटते हैं।

Share this story