बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद याद को रिम्स अस्पताल से दि्ल्ली एम्स में शिफ्ट किया जा सकता है। लालू की तबीयत लगातार खराब होती जा रही है। इसे लेकर रिम्स प्रबंधन लगातार अलर्ट पर है। लालू यादव को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए 8 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया था। इसके बाद मेडिकल बोर्ड ने लालू यादव को इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजने का फैसला किया है।
बताया जा रहा है कि लालू यादव को किसी भी वक्त दिल्ली के एम्स में भेजा जा सकता है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने से बात की है। माना जा रहा है कि दोनों के बीच चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था को लेकर भी बात हुई है। जानकारी के अनुसार रिम्स प्रबंधन अब लालू प्रसाद यादव को दिल्ली भेजने की तैयारी कर रहा है। रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आती देख उनसे मिलने पूर्व सीएम राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विधायक तेज प्रताप यादव शुक्रवार को रांची पहुंचे थे।
बता दें कि गुरुवार को लालू प्रसाद की तबीयत खराब हो गई थी। सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत पाई गई है। मुलाकात के बाद देर रात तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि लालू प्रसाद की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आई है। किडनी 25 प्रतिशत काम कर रही है। उनके फेफड़े में पानी की शिकायत मिल रही है और निमोनिया की शिकायत भी है।
Read More…
Farmers Protest Updates: जानिए 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च को लेकर किसानों की क्या है तैयारी….
Subhas Chandra Bose Jayanti 2021: 75 साल बाद भी क्यों रहस्यमय बनी है नेताजी की मौत…..