Samachar Nama
×

Tandav Controversy: तांडव सीरीज पर सियासी घमासान, UP के बाद मुंबई में हुई FIR….

तांडव वेब सीरीज को लेकर पूरे देश में सियासी घमासान जारी है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि तांडव सीरीज को लेकर शिकायत आई है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर कोई सख्त कानून लाया जाए। उत्तर प्रदेश में तांडव सीरीज के निर्माता निर्देशकों के खिलाफ हाल
Tandav Controversy: तांडव सीरीज पर सियासी घमासान, UP के बाद मुंबई में हुई FIR….

तांडव वेब सीरीज को लेकर पूरे देश में सियासी घमासान जारी है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि तांडव सीरीज को लेकर शिकायत आई है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर कोई सख्त कानून लाया जाए। उत्तर प्रदेश में तांडव सीरीज के निर्माता निर्देशकों के खिलाफ हाल में केस दर्ज हुआ है। इस मामले में यूपी पुलिस की टीम मुंबई पहुंची है। जांच टीम के सदस्य मुंबई पुलिस से इजाजत लेने के लइए वरिष्ठ अधिकारियों से मिल रहे हैं।

Tandav Controversy: तांडव सीरीज पर सियासी घमासान, UP के बाद मुंबई में हुई FIR….

खबर है कि मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में तांडव वेब सीरीज को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है। सीरीज के निर्माता निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ मुंबई में मामला दर्ज हुआ है। इस पूरे मामले को लेकर एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि किसी को भी धार्मिक भावनाओं को ठेक पहुंचाने का हक नहीं है।. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही कोई निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तार भी हो सकती है। हालांकि, इस बारे में अफसर ज्यादा कुछ बोलने से बच रहे हैं।

Tandav Controversy: तांडव सीरीज पर सियासी घमासान, UP के बाद मुंबई में हुई FIR….

प्रथम एपीसोड के 17वें मिनट में देवी देवताओं को बोलते हुए दर्शाया गया है। भगवान शिव और नारद का रूप धारण किए हुए कलाकार अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते दिखाए गए हैं। इसी एपीसोड के 22वें मिनट में जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला संवाद किया गया है। वेब सीरीज में जातियों को छोटा बड़ा दिखाकर साम्प्रदायिक भावना भड़काने का आरोप है। महिलाओं के अपमानजनक दृष्य भी शामिल है।

Read More….
Farmers Protest Updates: ट्रैक्टर रैली पर आदेश देने से SC का इनकार, कहा-ये पुलिस का मामला…
US Presidential Inauguration 2021: राष्ट्रपति पद संभालते ही बड़ा फैसला लेंगे बाइडेन, अमेरिकी NRI को होगा फायदा….

Share this story