Samachar Nama
×

दिन की बजाए रात में नहाइए और फिर देखिए कमाल, होते हैं कई फायदे

जयपुर। वैसे कहा गया है कि ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए, गाना आए या न आए गाना चाहिए। इसी नग़्मे को गुनगुनाते दुनिया के सारे लोग रोजाना नहाते हैं। हालांकि कब नहाना है यह नहाने वाले के मूड पर निर्भर करता है। और बात जब सर्दियों की आ जाए तो फिर नहाना यानी एवरेस्ट
दिन की बजाए रात में नहाइए और फिर देखिए कमाल, होते हैं कई फायदे

जयपुर। वैसे कहा गया है कि ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए, गाना आए या न आए गाना चाहिए। इसी नग़्मे को गुनगुनाते दुनिया के सारे लोग रोजाना नहाते हैं। हालांकि कब नहाना है यह नहाने वाले के मूड पर निर्भर करता है। और बात जब सर्दियों की आ जाए तो फिर नहाना यानी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के समान हो जाता है।

दिन की बजाए रात में नहाइए और फिर देखिए कमाल, होते हैं कई फायदे

आम तौर पर यह देखा गया है कि ज्यादातर लोग सुबह सुबह काम पर जाने से पहले नहा लेते है। हालांकि कई लोग रात को सोने से पहले भी स्नान करते हैं। वैसे देखा जाए तो नहाने के वक्त से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है।

दिन की बजाए रात में नहाइए और फिर देखिए कमाल, होते हैं कई फायदे

लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में यह पाया गया है कि दिन के बजाय जो लोग रात में नहाते हैं उन्हें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ हासिल होते हैं। जी हां, दोस्तों तो अगर आप भी रात को नहाते हैं तो खुश हो जाइए। विशेषज्ञों ने बताया है कि रात को सोने से पहले नहा लेने की आपकी आदत आपको कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति दिला सकती है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में यदि आप रात को नहाते है तो इससे दिन भर की थकान के साथ ही आपकी त्वचा से धूल, मिट्टी, पसीना और ऐलर्जी फैलाने वाले कीटाणु भी साफ हो जाते हैं।दिन की बजाए रात में नहाइए और फिर देखिए कमाल, होते हैं कई फायदे

साथ ही सोने से पहले नहाने से नींद भी शानदार आती है। हालांकि इसमें कोई शक नहीं है कि दिन की शानदार शुरुआत करने के लिए सुबह सुबह नहाना एक अच्छी आदत है। अलसुबह नहाने से आप तरोताजा महसूस करते हैं। साथ ही शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है। इसके साथ ही दिन भी बेहतरीन गुज़रता है। तो सुबह नहाने के साथ ही रात में भी नहाने की आदत डाल लीजिए।दिन की बजाए रात में नहाइए और फिर देखिए कमाल, होते हैं कई फायदे

Share this story