Samachar Nama
×

Taiwan bans India:कोरोना के चलते ताइवान ने भी किया भारत से आने वाली यात्रियों को बैन

ताइवान की सरकार ने अस्थायी रूप से उन विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है जो कि पिछले 14 दिनों से भारत में है। ये प्रतिबंध कल से लागू हो जाएंगे। ताइवान के सेंट्रल एपिडेमिक कमांड सेंटर (CECC) के प्रमुख चेन शिह-चुंग ने सोमवार को घोषणा करि कि प्रतिबंध ताइवान विदेशी
Taiwan bans India:कोरोना के चलते ताइवान ने भी किया भारत से आने वाली यात्रियों को बैन

ताइवान की सरकार ने अस्थायी रूप से उन विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है जो कि पिछले 14 दिनों से भारत में है। ये प्रतिबंध कल से लागू हो जाएंगे। ताइवान के सेंट्रल एपिडेमिक कमांड सेंटर (CECC) के प्रमुख चेन शिह-चुंग ने सोमवार को घोषणा करि कि प्रतिबंध ताइवान विदेशी निवास परमिट धारकों के लिए अपवाद के साथ सभी विदेशी नागरिकों पर लागू होंगे।Taipei Signal Army: Airlines In Taiwan (Updated)

यह कदम ताइवान ने तब उठाया है जब भारत में कोरोना के लगातार रिकॉर्डमरीज दिखने को मिल रहे है। देश में सोमवार को बीते 24 घंटों में 3,68,147 नए कोरोनोवायरस संक्रमण मिले और साथ ही 3,417 मौत कोरोना के चलते हुई। मालूम हो की महामारी की दूसरी लहर ने देश के स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को तबाह कर दिया है। ताइवान ने COVID-19 के कठिन समय में भारत के लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की और देश ने रविवार को 150 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और 500 ऑक्सीजन सिलेंडर का पहला बैच नई दिल्ली में भेजा।Airline: Tigerair Taiwan Registration: B-50001 Aircraft ...

ताइवान ने कहा कि अपने नागरिकों को छोड़कर, वे सभी जो 14 दिनों से पहले भारत में थे, उनके प्रवेश पर रोक होगा। वहीँ ताइवान के लोगो को 14 दिन क्वारंटाइन रहना होगा। ज्ञातव्य है की इससे पहले अमेरिका,सिंगापुर समेत कई देशो ने भारत से यात्रा प्रतिबंध लगा रखा है।

Share this story