छोटे पर्दे के मशहूर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर एक बड़ी और बुरी खबर सामने आई है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेखक अभिषेक मकवाना ने सुसाइड कर लिया है। अभिषेक मकवाना काफी समय से तारक मेहता का उल्टा चश्मा की कहानी लिख रहे थे जिसकी। अब ऐसे में उनके सुसाइड की खबरें सामने आना हर किसी के लिए हैरान कर गया। सोशल मीडिया पर कई लोग अभिषेक मकवाना के सुसाइड की जानकारी सामने आने के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसके तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कई कलाकार उनकी मौत की खबर से आज हैरान है। किसी को इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि अब अभिषेक मकवाना उनके बीच नहीं है। अभिषेक मकवाना के सुसाइड पर उनके परिवार को लगता है कि कर्ज लेने के बाद अभिषेक को लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। परिवार का आरोप है कि वो साइबर अपराध का शिकार हुए थे और लगातार ब्लैकमेल किए जा रहे थे।
इस वक्त की ताजा खबरों के अनुसार अभिषेक मकवाना ने बीते 27 नवंबर को अपने मुंबई वाले घर पर जान दे दी। हालांकि उनके सुसाइड नोट में किसी भी वित्तीय परेशानी का दावा नहीं किया गया था। अभिषेक मकवाना के भाई ने बताया कि उनको वित्तीय गड़बडी के बारे में जानकारी उनकी मौत के बाद मिली जब इसको लेकर फोन आए।
हालांकि अभिषेक मकवाना की मौत की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस वहां पहुंची और जांच शुरू कर दी है। परिवार ने पुलिस को फोन नंबर उपलब्ध करा दिया है। इस मामले को मुंबई स्थित चारकोप पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। जिसकी जांच चल रही है।
Sanjana Sanghi: आलिया, दीपिका और कैटरीना को पीछे छोड़ दिल बेचारा की संजना सांघी ने बनाई खास जगह
Dharmendra: 60 की उम्र के बाद धर्मेंद्र ने ये काम करना कर दिया था बंद, खुद अभिनेता ने किया खुलासा
Pavitra Punia: पारस छाबड़ा ने पवित्रा पुनिया पर लगाया था ये बड़ा आरोप अब अभिनेत्री ने दिया जवाब