तापसी पन्नू ने खुले तौर पर कहा अगर अनुराग कश्यप के आरोप साबित होंगे तो वो तोड़ देंगी उनसे सारे रिश्ते
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ मशहूर अभिनेत्री पायल घोष ने यौन शोषण का आराप लगाया है और अब उन्होंने डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है। ये एफआईआर मंगलवार की रात को पायल ने दर्ज करवाई है जिसमे अनुराग कश्यप के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। अनुराग कश्यप पर लगे यौन शोषण के आरोप के बाद उनको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से अच्छा खास सपोर्ट मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। अब तक बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों ने अनुराग कश्यप का सपोर्ट किया है जिसमे कल्कि कोचलीन, स्वरा भास्कर, राधिका आप्टे, फराह खान, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और तापसी पन्नू जैसी अभिनेत्रियों के नाम शामिल है। इन सभी ने अनुराग कश्यप को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उनके बचाव में उतरी है। अब इस पर बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में शामिल तापसी पन्नू ने एक बार फिर से अनुराग कश्यप को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमे वो कहती है कि अगर अनुराग कश्यप पर लगे आरोप साबित होते हैं तो वो अनुराग के साथ अपने सारे रिश्ते तोड़ देंगी। तापसी ने हाल ही में एक खास बातचीत करते हुए अनुराग कश्यप के लिए कहा कि, अनुराग कश्यप महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं। अगर किसी का यौन शोषण किया गया है तो मामले की जांच होने दीजिए, सच सामने आ ही जाएगा। साथ ही तापसी पन्नू ने ये भी कहा कि अगर अनुराग पर लगे आरोप साबित होते हैं तो वे पहली इंसान होंगी जो उनसे अपने सारे संबंध तोड़ देंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग पर जबरदस्ती करने और उनको गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। खैर अब इस बात में कितनी सच्चाई है इसका पता पुलिस की जांच के बाद ही चलेगा।
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा थाने में दर्ज हुई एफआईआर, लगा रेप का आरोप
Kavita Kaushik: बिग बॉस 14 में एंट्री करेंगी एफआईआर फेम कविता कौशिक, आई ऐसी खबरें
Shweta tiwari: टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई, आई ऐसी खबर