Samachar Nama
×

कबीर सिंह पर बरसी बॉलीवुड की ये अभिनेत्री, जताई आपत्ति

हाल ही में अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह को लेकर कुछ सवाल उठाए थे। तापसी ने अपने ट्वीट में फिल्म की कहानी को लेकर सवाल उठाया था। आपको बता दें कि, फिल्म कबीर सिंह एक ऐसे किरदार की कहानी है जो अपने प्यार से दूर हो जाने के बाद शराबी
कबीर सिंह पर बरसी बॉलीवुड की ये अभिनेत्री, जताई आपत्ति

हाल ही में अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह को लेकर कुछ सवाल उठाए थे। तापसी ने अपने ट्वीट में फिल्म की कहानी को लेकर सवाल उठाया था। आपको बता दें कि, फिल्म कबीर सिंह एक ऐसे किरदार की कहानी है जो अपने प्यार से दूर हो जाने के बाद शराबी हो जाता है और हर वक्त केवल यौन सम्बंधों के बारे में ही सोचता रहता है। लोगों ने इसी बात पर सवाल खड़ा किया था कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी ऐसे किरदार को ग्लोरिफाई कैसे कर सकते हैं।कबीर सिंह पर बरसी बॉलीवुड की ये अभिनेत्री, जताई आपत्ति

हाल में तापसी पन्नु ने मुंबई मिरर से इस बारे में चर्चा की और बताया कि, ‘कबीर सिंह पुरुषों की मर्दानगी को सैटिस्फाई करने के लिए बनाई गई है। इसमें महिलाओं का चित्रण ठीक ढंग से नहीं किया गया है और यह साल 2019 की सबसे बड़ी हिट है। कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी अकेली ऐसी फिल्में नहीं हैं, जिनमें ऐसी चीजें दिखाई गई हैं लेकिन इनमें जिस तरह से चीजों को दिखाया गया है वो खतरनाक है। यही कारण है कि मैं कुछ अलग तरह की फिल्में करने की कोशिश करती हूं। हमें दर्शकों को समाज का एक दूसरा पहलू भी दिखाना चाहिए। मैं जानती हूं कि मैं ऐसी फिल्मों से कभी भी कबीर सिंह जैसा कारोबार नहीं कर सकती हूं लेकिन वो मेरे लिए मैटर नहीं करता है। हम बदलाव की दहलीज पर हैं और मैं यहां से नहीं लौट सकती हूं।’कबीर सिंह पर बरसी बॉलीवुड की ये अभिनेत्री, जताई आपत्ति

तापसी पन्नू ने आगे कहा कि, ‘खराब किरदार दिखाने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन उन किरदारों को पर्दे पर बढ़ा-चढ़ा कर पेश करना सही नहीं है। ऐसा नहीं हो सकता है कि आपका किरदार कुछ भी करे और उसे एक्सेप्ट कर लिया जाए।’कबीर सिंह पर बरसी बॉलीवुड की ये अभिनेत्री, जताई आपत्ति

जब तापसी से पूछा गया कि, क्या दर्शक फीमेल कबीर सिंह को भी उतना ही पसंद करेंग? तो उन्होंने कहा कि, ‘फीमेल कबीर सिंह का तो पता नहीं लेकिन मनमर्जियां की रूमी में कई तरह की खामियां थीं और अंत में वो अपने प्यार से दूर हो जाती है और उसका तलाक भी हो जाता है। जिन लोगों को कबीर सिंह से परेशानी नहीं है, उन्हें रूमी से परेशानी थी। यह हमारे समाज का दोहरापन है।’कबीर सिंह पर बरसी बॉलीवुड की ये अभिनेत्री, जताई आपत्ति

Share this story