Samachar Nama
×

पहले दिन जोकर और साय रा नरसिम्हा रेड्डी ने की धमाकेदार कमाई

गांधी जयंती के मौके पर वॉर, जोकर और साय रा नरसिम्हा रेड्डी जैसी फिल्में रिलीज हुई थी। साय रा नरसिम्हा रेड्डी ने पहले दिन 2.60 करोड़ का शानदार कारोबार किया है। वॉर ने पहले दिन 53.35 करोड़, जोकर भारत में पहले दिन 5 करोड़ का कारोबार कर ले गई।
पहले दिन जोकर और साय रा नरसिम्हा रेड्डी ने की धमाकेदार कमाई

2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर एक साथ चार चार फिल्में रिलीज हुई थी। इसमे वॉर, जोकर और साय रा नरसिम्हा रेड्डी जैसी शामिल है। अगर हम साय रा नरसिम्हा रेड्डी और जोकर की बात करें तो इन दिनों ही फिल्मों ने बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई की है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो क्लैश के बावजूद जोकर और साय रा नरसिम्हा रेड्डी के फर्स्ट डे बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन पर कोई खास असर नजर नहीं आ रहा है।पहले दिन जोकर और साय रा नरसिम्हा रेड्डी ने की धमाकेदार कमाई

ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, Joaquin Phoienix स्टारर जोकर भारत में पहले दिन 5 करोड़ का कारोबार कर ले गई। इस फिल्म का निर्देशन टॉड फिलिप्स ने किया है। आपको बता दें कि साल 2008 में आई क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘दि डार्क नाइट’ के बाद जोकर का किरदार अमर हो गया था। तब से लेकर आज तक यह कैरेक्टर हर बार दर्शकों में अपनी गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रहा है।पहले दिन जोकर और साय रा नरसिम्हा रेड्डी ने की धमाकेदार कमाई

वहीं अगर हम साउथ की फिल्म साय रा नरसिम्हा रेड्डी की बात करें तो इसने पहले दिन सिर्फ हैदराबाद RTC X रोड्स में 25 लाख का कलेक्शन किया। फिल्म की प्री-बुकिंग सेल्स और ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार साय रा ने उत्तर अमेरिका में पहले दिन 7 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं फिल्म ने पहले दिन 2.60 करोड़ का शानदार कारोबार किया है।पहले दिन जोकर और साय रा नरसिम्हा रेड्डी ने की धमाकेदार कमाई

वहीं वॉर ने पहले दिन 53.35 करोड़ का कारोबार किया है। जो बेहद शानदार है। इतना ही नहीं ये इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।

गांधी जयंती के मौके पर वॉर, जोकर और साय रा नरसिम्हा रेड्डी जैसी फिल्में रिलीज हुई थी। साय रा नरसिम्हा रेड्डी ने पहले दिन 2.60 करोड़ का शानदार कारोबार किया है। वॉर ने पहले दिन 53.35 करोड़, जोकर भारत में पहले दिन 5 करोड़ का कारोबार कर ले गई। पहले दिन जोकर और साय रा नरसिम्हा रेड्डी ने की धमाकेदार कमाई

Share this story