Samachar Nama
×

मीठा और स्वादिष्ट खरबूजा कई बीमारियों को दूर भगाता हैं

जयपुर। गर्मी के मौसम में तन और मन को ताजा और ठंडा रखने के लिए हम कई अलग अलग जुगाड़ लगाते हैं। कई तरह के मौसमी फलों का सेवन करके अपने शरीर की गर्मी को शांत करते हैं। ऐसे में तरबूज के अलावा कुछ और फल भी ऐसे होते हैं जिनसे काफी लाभ मिलता है।
मीठा और स्वादिष्ट खरबूजा कई बीमारियों को दूर भगाता हैं

जयपुर। गर्मी के मौसम में तन और मन को ताजा और ठंडा रखने के लिए हम कई अलग अलग जुगाड़ लगाते हैं। कई तरह के मौसमी फलों का सेवन करके अपने शरीर की गर्मी को शांत करते हैं। ऐसे में तरबूज के अलावा कुछ और फल भी ऐसे होते हैं जिनसे काफी लाभ मिलता है। इस सूची में खरबूजा काफी अहम स्थान रखता है। मीठा और स्वादिष्ट खऱबूजा एक उम्र के लोगों की पसंद होता है। आपको बता दे कि खरबूजे में काफी मात्रा में पानी पाया जाता है

मीठा और स्वादिष्ट खरबूजा कई बीमारियों को दूर भगाता हैं

तभी तो यह आपको तपती गर्मी के मौसम में भी तर रखता है। यानी इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और घातक डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। इतना ही नहीं गोल मटोल खरबूजे में कई खनिज तत्व भी पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स हमारे शरीर की रोगों से लड़ने की प्रतिऱोधक क्षमता को कई गुना बढ़ा देते हैं। साथ ही खरबूजे का सेवन आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाता है।  मीठा और स्वादिष्ट खरबूजा कई बीमारियों को दूर भगाता हैं

इतना ही नही मोटापे से पीड़ित इस दौर में खरबूजा खाने से वजन भी नहीं बढ़ता है। दरअसल इसमें वसा न के बराबर होती है। साथ ही प्रचुर मात्रा में मौजूद कार्बोहाइड्रेट हमें ऊर्जा देती है। खरबूजे में पाई जाने वाली शर्करा बड़ी आसानी से अणुओं में टूट जाती हैं, इसी वजह से यह शरीर को बहुत जल्दी ऊर्जावान बना देता है। खास बात यह है कि खरबूजे के बीज भी सुखाकर खाये जाते हैं।मीठा और स्वादिष्ट खरबूजा कई बीमारियों को दूर भगाता हैं

खऱबूजे में भरपूर पानी होता है जिससे इसे खाने के बाद पेट भरा हुआ लगता है, लेकिन आफरा नही आता है। इतना ही नही खरबूजे में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। तभी तो यह वजन घटाने में कारगर साबित होता है। क्या आप जानते है कि मीठा खरबूजा आपकी आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी पाए जाते हैं। इससे आंखों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, साथ ही अन्य बीमारियों में भी लाभ मिलता है।

Share this story