Samachar Nama
×

स्वीडन ने अपनाया हैरान कर देने वाला ऊर्जा का उत्पादन का तरीका

जयपुर। इस बात से हम अच्छे से वाकिफ है कि परंपरागत ऊर्जा स्त्रोतों का अंधाधुंध दोहन किया जा रहा है इसके कारम से इसके स्त्रोतों में भारी कमी आई है। वैज्ञानिक इस कमी को दूर करने के लिए कई तरह के पैतरे अपना रहे है। वो गैर परंपरागत ऊर्जा के नये-नये स्त्रोत आजकल हर जगह
स्वीडन ने अपनाया हैरान कर देने वाला ऊर्जा का उत्पादन का  तरीका

जयपुर। इस बात से हम अच्छे से वाकिफ है कि परंपरागत ऊर्जा स्त्रोतों का अंधाधुंध दोहन किया जा रहा है इसके कारम से इसके स्त्रोतों में भारी कमी आई है। वैज्ञानिक इस कमी को दूर करने के लिए कई तरह के पैतरे अपना रहे है। वो गैर परंपरागत ऊर्जा के नये-नये स्त्रोत आजकल हर जगह लोकप्रिय हो रहे हैं। कभी किसी जीव से तो कभी पेड़-पौधो से तो कभी पानी से भी इस समस्या को दूर किया जा रहा है। इसी की दिशा में स्वीडन की नगरपालिका ने एक ऐसा तरीका खोजा है जो कि दुनिया के सारे वैज्ञानिक इस तरीके को जानकर हैरान है। आपको बता दे कि स्वीडन की नगरपालिका पुराने कपड़ों से ऊर्जा का उत्पादन कर रही है।स्वीडन ने अपनाया हैरान कर देने वाला ऊर्जा का उत्पादन का  तरीका

माना की आपको यकीन नहीं हो रहा है लेकिन ये सच है। ये अनोखा काम मशहूर वस्त्र निर्माता कंपनी एच एंड एम इसमें सहयोग प्रदान कर रही है। ब्लूमब्लर्ग की रिपोर्ट के से ज्ञात हुआ है कि खराब हो चुके कपड़ों को एक निश्चित प्रक्रिया के तहत जलाकर उनकी ऊष्मा ऊर्जा से ऑयल और कोयले के प्लांट्स से ऊर्जा की आपूर्ति आसानी से की जा रही है। आपको इसकी जानकारी दे दे कि एच एंड एम कंपनी 1947 में महिलाओं के एक छोटे से बुटिक के तौर पर शुरु हुई थी। आपको जानकारी दे दे कि आज के समय में यह स्वीडन की सबसे प्रतिष्ठित वस्त्र निर्माता कंपनी है और इसके 4000 से भी ज्यादा स्टोर्स हैं जिससे 1,50,000 घरों को इससे बिजली की आपूर्ति की जा रही है।स्वीडन ने अपनाया हैरान कर देने वाला ऊर्जा का उत्पादन का  तरीका

ये बहुत ही अद्भुत तरीका है। माना जा रहा है कि 2020 तक यह यूरोप की सबसे बड़ी जैव ईंधन परियोजना बन जायेगी, जो कि पूर्ण रूप से सुरक्षित और पर्यावरण के हित में होगी। बता दे कि स्वीडन की सफाई व्यवस्था भी रिसायकलिंग पर ही आधारित है, जो कि ऊर्जा के संरक्षण और उत्पादन में सहायक होती है। जैसा कि हम जानते है कि तेजी से बदलता हुआ फैशन पुराने कपड़ों की संख्या में इजाफ़ा करता है। इस ऊर्जा उत्पादन में पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान ना हो इसके लिये इन कपड़ों की विभिन्न स्तर पर जांच होती है।स्वीडन ने अपनाया हैरान कर देने वाला ऊर्जा का उत्पादन का  तरीका

Share this story