Samachar Nama
×

सुशांत सिंह सुसाइड केस: अभिनेता की बहन ने पुलिस को सुनाया पूरा किस्सा, खुले कई राज

बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में इन दिनों कई तरह की खबरें आ रही है और हर रोज नए खुलासे हो रहे है। जिसने न सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत के परिवार बल्कि उनके चाहने वालों को भी हैरान कर दिया है। बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अभिनेता
सुशांत सिंह सुसाइड केस: अभिनेता की बहन ने पुलिस को सुनाया पूरा किस्सा, खुले कई राज

बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में इन दिनों कई तरह की खबरें आ रही है और हर रोज नए खुलासे हो रहे है। जिसने न सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत के परिवार बल्कि उनके चाहने वालों को भी हैरान कर दिया है। बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अभिनेता के पिता ने एफआईआर दर्ज करवाते हुए बिहार की पुलिस मुंबई पहुंच चुकी है जहां पर पुलिस ने अपनी जांच भी शुरू कर दी है। बिहार पुलिस ने इस मामले को लेकर सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू से पूछताछ की है। जिसमे सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने पुलिस को 9 जून से लेकर 12 जून का पूरा किस्सा बताया था। सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू ने पुलिस को बताया कि, रिया चक्रवर्ती ने उनको 8 जून की शाम को फोन किया था। सुशांत सिंह सुसाइड केस: अभिनेता की बहन ने पुलिस को सुनाया पूरा किस्सा, खुले कई राजजिसमे रिया ने अपने और सुशांत के बीच हुए झगड़े के बारे में मीतू को बताया था। ये सुनते ही अगले ही दिन अभिनेता की बहुत सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंच गई थी। वो सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची थी जहां पर सुशांत रहते थे। इसके बाद बहन ने बताया कि सुशांत ने उनको ​अपने और रिया के बीच हुई बात और झगड़े के बारे में बताया था। सुशांत की बहन के अनुसार अभिनेता ने उनको बताया कि रिया खुद के और उनके कुछ सामान के साथ घर छोड़कर चली गईं और शायद अब वापस लौटकर नहीं आएगी, सुशांत सिंह सुसाइड केस: अभिनेता की बहन ने पुलिस को सुनाया पूरा किस्सा, खुले कई राजऐसे कहकर चली गई। अभिनेता की बहन ने कहा कि वो ये सुनने के बाद उनको समझाने की कोशिश की और चार दिनों तक अपने भाई के यहां रूकी भी। वो ज्यादा समय तक वहां नहीं रूक सकती थी क्योंकि उनके बच्चे छोटे है। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत की बहन 12 जून को वहां से चली गई और जाते समय भी अपने भाई को समझाने की कोशिश की थी। सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने बताया ​कि वो सपने में भी नहीं सोच सकती है कि उनका भाई कुछ ऐसा कदम उठा सकता है।सुशांत सिंह सुसाइड केस: अभिनेता की बहन ने पुलिस को सुनाया पूरा किस्सा, खुले कई राजआपकी जानकारी के​ लिए बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बीते 14 जून को अपने मुंबई वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस बात की जानकारी मिलते ही सिर्फ उनका परिवार ही नहीं बल्कि कई लोग हैरान हो गए थे।सुशांत सिंह सुसाइड केस: अभिनेता की बहन ने पुलिस को सुनाया पूरा किस्सा, खुले कई राज

सालों पुराना अंकिता का पोस्ट वायरल, इस कदर सुशांत पर जान छिड़कती थीं अभिनेत्री

जानें इन दिनों क्या कर रही हैं राम तेरी गंगा मैली की अभिनेत्री मंदाकिनी

एक बार नहीं कई बार विवादों के घेरे में आ चुका है सिंगर सोनू निगम

Share this story