सुशांत सिंह राजपूत ने फिर दिखाई दरियादिली, कैंसर पीड़ित बच्चे से मिलकर पूरी करेंगे ये इच्छाआ
बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में एक बार फिर से अपनी दरियादिली दिखाई है। यही कारण है कि वो एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक है जो अक्सर लोगों को मदद करते रहते हैं। एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत ने किसी की मदत करने के लिए आगे आए हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ketto india नाम की क्राउड फंडिंग ने अपने सोशल मीउिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को टैग किया था।
जब सुशांत सिंह राजपूत की इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसका जवाब देते हुए लिखा कि, मैं दिल से भगवान से प्रार्थना करता हूं के ऐरन जल्दी ठीक हो जाए। इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत ने संस्था को मैसेज करते हुए ऐरन और उसके परिवार के बारे में जानकारी तक मांगी। जिससे वो ऐरन से मिलकर उसकी मदद कर सके। इसके बाद सुशांत ने इस संस्था का धन्यवाद भी किया है। इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फैंस से ऐरन के तबीयत जल्दी अच्छी होने की दुआ करने की भी अपील की।
ऐसा पहली बार नहीं है जब सुशांत सिंह राजपूत ने किसी की मदद की हो। इससे पहले भी वो लोगों की मदद कर चुके हैं। केरल के लोगों पर आपदा आई थी। तो सुशांत सिंह राजपूत ने उनकी मदद की थी। सुशांत सिंह राजपूत में एक बड़ी राशी देते हुए केरल में बसे हुए लोगों की मदत की थी।