Samachar Nama
×

सुशांत के पिता की एफआईआर के बाद रिया चक्रवर्ती ने लगाया उनके पिता पर आरोप

बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने हाल ही में अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमे उन्होंने अभिनेत्री पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के पिता की एफआईआर के अनुसार उन्होंने आरोप लगाया है कि रिया ने अभिनेता को सुसाइड करने
सुशांत के पिता की एफआईआर के बाद रिया चक्रवर्ती ने लगाया उनके पिता पर आरोप

बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने हाल ही में अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमे उन्होंने अभिनेत्री पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के पिता की एफआईआर के अनुसार उन्होंने आरोप लगाया है कि रिया ने अभिनेता को सुसाइड करने के लिए उकसाया है। साथ ही उसको धोखा भी दिया है। इसके अलावा और भी कई तरह के आरोप एफआईआर में लगाए गए है। इसके बाद से पटना पुलिस की टीम मुंबई पहुंची जहां पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। ऐसे में अब रिया चक्रवर्ती सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है। जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि, सुशांत के पिता के के सिंह ने उन पर उनके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पटना में उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने में अपने ‘प्रभाव’ का इस्तेमाल किया है।सुशांत के पिता की एफआईआर के बाद रिया चक्रवर्ती ने लगाया उनके पिता पर आरोप गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत ने बीते 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थिति फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद ही मुंबई पुलिस इस मामले को लेकर कई पहलू पर जांच कर रही है। रिया ने याचिका में अपने खिलाफ दर्ज हुई इस एफआईआर को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की अपील की है। सुशांत के पिता की एफआईआर के बाद रिया चक्रवर्ती ने लगाया उनके पिता पर आरोपयाचिका में ये भी कहा गया है कि, एफआईआर में रिया के खिलाफ लगाए गए आरोप में अभिनेता के पिता ने उनको अवैध रूप से फंसाने के लिए प्रभाव का ​इस्तेमाल किए जाने की झलक दिखाई देती है। प्रभाव का इस्तेमाल करके याचिकाकर्ता यानी रिया चक्रवर्ती को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। हाालंकि रिया ने इस बात को माना है कि वो सुशांत के साथ हर रही थी।सुशांत के पिता की एफआईआर के बाद रिया चक्रवर्ती ने लगाया उनके पिता पर आरोप इसी याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता को इन दिनों जान से मारने और बलात्कार जैसी धमकियां भी मिल रही है। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में करवाई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत सिंह राजपत के पिता के के सिंह ने बीते दिनों रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है।सुशांत के पिता की एफआईआर के बाद रिया चक्रवर्ती ने लगाया उनके पिता पर आरोप

अभिनेता दारा सिंह के साथ काम करने से बचती थी अभिनेत्रियां, तब मुमताज ने किया था 16 फिल्मों में काम

सुशांत सिंह की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता का दावा, मैं डंके की चोट पर बोल सकती हूं…

सुशांत के पिता ने रिया पर लगाया था 15 करोड़ की हेराफेरी का आरोप अब सीए ने किया बड़ा खुलासा

Share this story