Samachar Nama
×

सुशांत के पिता की FIR के बाद रिया चक्रवर्ती को लेकर उठ रहे ये 10 सवाल

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने बीते 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी आत्महत्या के पीछे क्या कारण था इसकी जांच मुंबई पुलिस करीब डेढ़ महीने से कर रही है। लेकिन अब 28 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के पिता के
सुशांत के पिता की FIR के बाद रिया चक्रवर्ती को लेकर उठ रहे ये 10 सवाल

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने बीते 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी आत्महत्या के पीछे क्या कारण था इसकी जांच मुंबई पुलिस करीब डेढ़ महीने से कर रही है। लेकिन अब 28 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमे उन्होंने अभिनेत्री को लेकर कई सारे ऐसे खुलासे किए है जिसने पूरे देश को हैरान करके रख दिया है। इसी के साथ उन्होंने अपनी इस एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर कुछ सवाल भी खड़े किए है। आइए जानते हैं उन सवालों के बारे में जो सुशांत सिंह राजपूत के रिया पर खड़े किए है।सुशांत के पिता की FIR के बाद रिया चक्रवर्ती को लेकर उठ रहे ये 10 सवाल

सुशांत के पिता की एफआईआर के अनुसार

सुशांत सिंह राजपूत का मानसिक इलाज करवाने के लिए क्यों नहीं ली गई परिवार से अनुमति?

रिया चक्रवर्ती के सुशांत की जिंदगी में आने के बाद ही अभिनेता डिप्रेशन का शिकार हो गए?

डिप्रेशन में इलाज के लिए सुशांत​ सिंह राजपूत को क्या दवा दी जा रही थी?

सुशांत​ सिंह राजपूत के अकाउंट से निकाले गए 15 करोड़ किस अकाउंट में गए?सुशांत के पिता की FIR के बाद रिया चक्रवर्ती को लेकर उठ रहे ये 10 सवाल

आखिर क्यों अचानक रिया ने सुशांत​ सिंह राजपूत का घर छोड़कर चली गईं? क्यों तोड़ रिया रिश्ता?

सुशांत​ सिंह राजपूत को परिवार से संपर्क करने से क्यों रोका?

क्यों नहीं अभिनेता सुशांत​ सिंह राजपूत को खेती करने दी?

क्यों रिया चक्रवर्ती के आते ही सुशांत​ सिंह राजपूत को फिल्मों के आफर आना बंद हो गए?सुशांत के पिता की FIR के बाद रिया चक्रवर्ती को लेकर उठ रहे ये 10 सवाल

क्यों रिया चक्रवर्ती ने आते ही सुशांत​ सिंह राजपूत के पुराने स्टाफ को बदल दिया?

क्यों रिया चक्रवर्ती सुशांत​ सिंह राजपूत को अपने संपर्क के डॉक्टर के पास ही इलाज के लिए ले जाती थी?

इसके अलावा और भी कई सारे सवाल है जो सुशांत​ सिंह राजपूत के पिता के के सिंह की एफआईआर से उठ रहे हैं। लेकिन अब इसका जवाब कब तक मिलता है इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री अंकिता लोखंड से ब्रेकअप के बाद सुशांत​ सिंह राजपूत का नाम रिया चक्रवर्ती के साथ जोड़ा जा रहा था। ये दोनों करीब एक या डेढ़ साल से एक दूसरे के साथ रिले​शनशिप में थे। इस दौरान दोनों ने एक साथ काफी समय बिताया था। लेकिन अब सुशांत​ सिंह राजपूत के पिता के इस खुलासे ने पूरे देश को हैरान कर दिया है।सुशांत के पिता की FIR के बाद रिया चक्रवर्ती को लेकर उठ रहे ये 10 सवाल

गुडन्यूज जल्द ही खुल सकते हैें देशभर के सिनेमाघर, आई ऐसी खबरें

इन दो फिल्मों में एक्शन करते हुए नजर आएंगे नागार्जुन अक्किनेनी

प्लस साइज होने के बाद भी बेहद खूबसूरत लगती हैं टीवी की ये कलाकार

Share this story