Samachar Nama
×

Sushant Singh Rajput के करियर की सुपरहिट फिल्में, जिन्होंने बॉक्स आफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के उन अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं जिन्होंने बहुत छोटे से करियर में फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक बड़ा नाम हासिल किया है। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अभिनय करियर के दौरान एक नहीं बल्कि कई हिट फिल्में दी है। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। ऐसे में आज हम
Sushant Singh Rajput के करियर की सुपरहिट फिल्में, जिन्होंने बॉक्स आफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के उन अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं जिन्होंने बहुत छोटे से करियर में फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक बड़ा नाम हासिल किया है। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अभिनय करियर के दौरान एक नहीं बल्कि कई हिट फिल्में दी है। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। ऐसे में आज हम आपको सुशांत राजपूत की उन पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रिकॉर्ड कायम किया है।

पीके
सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे बड़ी और हिट फिल्म पीके है। जो साल 2014 में रिलीज की गई थी। इसमें सुशांत सिंह राजपूत के अलावा आमिर खान और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म ने करीब 350 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म के गाने और अभिनेता के किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

छिछोरे
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म छिछोरे ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ की कमाई की थी। ये सबसे बेहतरीन फिल्मों के लिस्ट में आती है। जिसको दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, नवीन पॉलिशेट्टी जैसे कलाकार आए थे।

एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
इसके अलावा फिल्म एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी सुशांत सिंह राजपूत के करियर की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में आती है। ये फिल्म 2016 में रिलीज की गई थी। सुशांत के अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी मुख्य किरदार में आए थे। इसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया था।

काय पो छे
काय पो छे साल 2013 में रिलीज़ हुई। इस फ़िल्म के साथ सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों पर आधारित थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 43 करोड़ कमाई की थी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था।

शुद्ध देसी रोमांस
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म शुद्ध देसी रोमांस ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा ऋषि कपूर और परिणीति चोपड़ा जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नजर आए थे।

Dilip Kumar: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए दिलीप कुमार, स्ट्रेचर पर लेटे घर जाते दिखाई दिए अभिनेता

Salman Khan: लीक हुई सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की कहानी, ऐसा होगा फिल्म में अभिनेता का किरदार

Transgender Star Pooja Sharma: बिग बॉस 15 में नजर आएंगी ट्रांसजेंडर कम्युनिटी की मेंबर पूजा शर्मा, मेकर्स ने किया अप्रोच

Share this story