Samachar Nama
×

रिया चक्रवर्ती से मुंबई के ED दफ्तर में पूछताछ, सुशांत सुसाइड केस के खुलेंगे कई राज

सुशांत सिंह राजपुत केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच को तेज कर दी है। मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर में रिया चक्रवर्ती छिपते हुए पहुंची। ईडी दफ्तर जाते वक्त रिया कैमरे में कैद हो गई। रिया चक्रवर्ती से मनी लॉन्ड्रिंग केस के मामले में पूछताछ हो रही है। बताया जा रहा है कि रिया
रिया चक्रवर्ती से मुंबई के ED दफ्तर में पूछताछ, सुशांत सुसाइड केस के खुलेंगे कई राज

सुशांत सिंह राजपुत केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच को तेज कर दी है। मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर में रिया चक्रवर्ती छिपते हुए पहुंची। ईडी दफ्तर जाते वक्त रिया कैमरे में कैद हो गई। रिया चक्रवर्ती से मनी लॉन्ड्रिंग केस के मामले में पूछताछ हो रही है। बताया जा रहा है कि रिया से ईडी की पूछताछ करीब 5 घंटे तक चल सकती है। रिया से ईडी तीखे सवाल पूछ सकती है।

रिया चक्रवर्ती से मुंबई के ED दफ्तर में पूछताछ, सुशांत सुसाइड केस के खुलेंगे कई राज सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकालने को लेकर रिया पर आरोप लगे हैं। रिया पर ये आरोप सुशांत के पिता ने लगाए थे। इसके बाद ईडी ने रिया पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। रिया को ईडी के सवालों का सामना करना पड़ेगा। ईडी ये भी जानना चाहेगी कि क्यों सुशांत के अकाउंट से रिया को लाखों का ट्रांजेक्शन हो रहे थे।

रिया चक्रवर्ती से मुंबई के ED दफ्तर में पूछताछ, सुशांत सुसाइड केस के खुलेंगे कई राज

रिया के बाद ईडी उनके परिवार को भी समन जारी कर सकती है।त सुशांत के घर में हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा से ईडी पूछताछ कर चुकी है। सुशांत सुसाइड केस की जांच अब सीबीआई के हाथ में है। इससे पहले मुंबई पुलिस इस केस की जांच कर रही थी। उस बीच ईडी ने जांच शुरू की थी। ईडी को शक है कि सुशांत राजपूत के बैंक अकाउंट से रिया और उनके भाई के जरिए पैसों का लेनदेन हुआ है। रिया के फ्लैट को भी ईडी शक के दायरे से देख रही है। सुशांत के पिता ने पटना पुलिस में केस दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि सुशांत के अकाउंट में 17 करोड़ रुपये थे जिसमें से 15 करोड़ रुपये गायब हो गए।

Read More…
अमेरिका में टिकटॉक बैन, डोनाल्ड ट्रम्प ने चाइनीज ऐप पर रोक को दी मंजूरी
Corona India: कोरोना मरीजों की संख्या 20 लाख के पार, एक दिन में आए रिकॉर्ड 62 हजार केस

Share this story