Samachar Nama
×

क्या आप जानते हैं कैसे शुरू हुई थी सनी लियोन और डेनियल वेबर की प्रेम कहानी

अभिनेत्री सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों की शादी को कई साल हो चुके है लेकिन दोनों का प्यार आज भी बिल्कुम फ्रेश लगता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सनी लियोनी ने खुलासा किया कि
क्या आप जानते हैं कैसे शुरू हुई थी सनी लियोन और डेनियल वेबर की प्रेम कहानी

अभिनेत्री सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों की शादी को कई साल हो चुके है लेकिन दोनों का प्यार आज भी बिल्कुम फ्रेश लगता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सनी लियोनी ने खुलासा किया कि कैसे उन्हें डेनियल के लिए प्यार महसूस हुआ और उन्हें लगा कि अब डेनियल ही उनके सब कुछ हैं।क्या आप जानते हैं कैसे शुरू हुई थी सनी लियोन और डेनियल वेबर की प्रेम कहानी

सनी ने बताया कि, वे वेगास में डेनियल के एक बैंड वाले दोस्त के क्लब में पहली बार मिली थी। डेनियल का कहना है कि, वह पहली नज़र का प्यार था जबकि सनी के लिए ऐसा कुछ नहीं था। सनी ने मस्ती में कहा कि हमने पहली बार सिर्फ थोड़ी बातें की थीं और वहां कोई वायलिन नहीं बज रहा था या उड़ते हुए दिल नहीं थे।क्या आप जानते हैं कैसे शुरू हुई थी सनी लियोन और डेनियल वेबर की प्रेम कहानी

सनी ने बताया कि, डेनियल और वह पहले ईमेल पर जुड़े। इसके बाद दोनों ने अपने फोन नम्बर का आदान-प्रदान किया। डेनियल ने उसके बाद डेट के लिए पूछने में वक्त नहीं लगाया। सनी ने कहा कि, मैं हमारी पहली डेट पर लेट पहुंची थी, लेकिन एक जेंटलमैन की तरह डेनियल ने मेरा इंतजार किया। इसके बाद हमने बातें शुरू की और तब मेरा वायलिन वाला पल आया। सभी लोग गायब हो गए थे, सिर्फ वह और मैं थे। हमने 3 घंटों तक बिना रूके बातें की। मेरे लिए यह शानदार था। ऐसा लगता था कि मैं हमेशा से उसे जानती हूं।क्या आप जानते हैं कैसे शुरू हुई थी सनी लियोन और डेनियल वेबर की प्रेम कहानी

सनी ने बताया कि दोनों काफी समय तक लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थे, इसके बावजूद दोनों का प्यार चरम पर था। मुझे याद है जब मैं ओमान में थी और इसी बीच बिना किसी खास मौके के डेनियल ने मुझे दुनिया के किसी और कोने से सीडी और फूल भेजे थे। मेरे पास कॉलिंग कार्ड्स का भरपूर कलेक्शन था क्योंकि हम इतनी सारी बातें करते थे। मैं प्यार में थी।क्या आप जानते हैं कैसे शुरू हुई थी सनी लियोन और डेनियल वेबर की प्रेम कहानी

डेनियल मुझसे बहुत प्यार करते थे लेकिन उन्हें पसंद नहीं था कि मैं किसी और आदमी के साथ एडल्ट फिल्मों में काम करूं। इसलिए हमने साथ काम करना शुरू किया और फिर खुद की एक कंपनी शुरू की। सिर्फ खुशी में ही नहीं बल्कि हर जगह डेनियल ने मेरा साथ दिया है। कुछ समय बाद मेरी मां का निधन हो गया था। मुझे लगा था कि डेनियल इस इमोशनल जिम्मेदारी को संभाल नहीं सकते लेकिन वे इसमें बेहतरीन थे। न केवल मेरे लिए, बल्कि मेरे पूरे परिवार के साथ वे खड़े रहे। मैं कभी-कभी रात में रोते हुए जाग जाती थी और वह मुझे संभालते थे। डेनियल ने परिस्थिति को ठीक करने की कोशिश नहीं की, लेकिन वह बस मेरे साथ थे और मेरे लिए यह बड़ी बात थी।क्या आप जानते हैं कैसे शुरू हुई थी सनी लियोन और डेनियल वेबर की प्रेम कहानी

सनी ने बताया कि, तब मुझे लगा था कि यह वही है जो मुझे चाहिए। लेकिन इस बार डेनियल ने मुझे इंतज़ार कराया। मुझे याद है जैसे यह सब कल ही हुआ। मैं अपनी अंगूठी रखने के लिए बॉक्स ढुंढ रही थी। तभी अचानक डेनियल ने मुझे एक प्यारा सा छोटा बॉक्स गिफ्ट किया जो उसने खुद बनाया था। उस पर लिखा था ‘विद लव, डेनियल’। डेनियल ने सिर्फ इतना कहा कि मेरे पास तुम्हारे लिए एक और अंगूठी है। मैं बहुत उत्साहित हो गई और मैंने हां कहा। मैं खुशी से कूद रही थी। यह सिंपल सा प्रपोजल बिल्कुल वैसा था जैसा हमेशा से मुझे चाहिए था। मैं डेनियल को पाकर बहुत खुश हूं।क्या आप जानते हैं कैसे शुरू हुई थी सनी लियोन और डेनियल वेबर की प्रेम कहानी

सनी ने बताते हुए कहा कि, वह मेरे हर सपने का सपोर्ट करते हैं जैसे वह खुद उनका हो। वह मुझे विश्वास दिलाते है कि हर चीज़ संभव है। जब मैं, बच्चे और हम सभी साथ होते हैं, तो डेनियल हमारे लिए ब्रेकफास्ट बनाते हैं। लाइफ एक सपने जैसी है। मुझे यकीन नहीं होता कि यह सपना है या हकीकत।क्या आप जानते हैं कैसे शुरू हुई थी सनी लियोन और डेनियल वेबर की प्रेम कहानी

एक इंटरव्यू के दौरान सनी लियोनी ने खुलासा किया कि कैसे उन्हें डेनियल के लिए प्यार महसूस हुआ और उन्हें लगा कि अब डेनियल ही उनके सब कुछ हैं।सनी ने बताया कि, वे वेगास में डेनियल के एक बैंड वाले दोस्त के क्लब में पहली बार मिली थी। डेनियल ने बताया कि, वह पहली नज़र का प्यार था, जब मैं, बच्चे और हम सभी साथ होते हैं, तो डेनियल हमारे लिए ब्रेकफास्ट बनाते हैं। लाइफ एक सपने जैसी है, मुझे यकीन नहीं होता कि यह सपना है या हकीकत।

Share this story