Samachar Nama
×

सुनील छेत्री से मुझे प्रेरणा मिलती है : संजू यादव

भारतीय महिला फुटबाल टीम की सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक 21 वर्षीय संजू यादव देश के महान खिलाड़ी सुनील छेत्री को अपना आदर्श मानतीं हैं। भारत के लिए मुख्य रूप से एक विंगर के रूप में खेलने वाली संजू ने राष्ट्रीय टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और अब वह टीम का अहम हिस्सा हैं।

अखिल भरतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने संजू के हवाले से बताया, “मैं सुनील छेत्री की बड़ी फैन हूं। मैं जब छोटी थी तब उन्हें खेलते हुए देखती थी और मैं अभी भी उन्हें खेलते हुए देखने का प्रयास करती हूं चाहे वह राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहे हों या अपने क्लब के लिए मैदान पर उतरे हों।”

संजू ने कहा, “वह जिस निष्ठा के साथ फुटबाल खेलते हैं, उसमें कोई उनकी बराबरी नहीं कर सकता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि भारत में फुटबाल को बेहतर करने में छेत्री का बहुत बड़ा हाथ है। भारतीय पुरुष टीम के कप्तान ने पिछले सप्ताह ही देश के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी का अवॉर्ड जीता है।

संजू ने कहा, “उन्होंने भारतीय फुटबाल के लिए बहुत कुछ किया है। वह लंबे समय से राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहे हैं। एक पूरी पीढ़ी ने उन्हें अपना आदर्श माना है। वह हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो भारतीय फुटबाल को आगे ले जाना चाहते हैं।”

भारतीय टीम फिलहाल यहां अभ्यास सत्र में हिस्सा ले रही है। यह सत्र कोटिफ कप और एएफसी वुमेंस चैम्पियनशिप क्वालीफायर की तैयारियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

भारतीय महिला फुटबाल टीम की सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक 21 वर्षीय संजू यादव देश के महान खिलाड़ी सुनील छेत्री को अपना आदर्श मानतीं हैं। भारत के लिए मुख्य रूप से एक विंगर के रूप में खेलने वाली संजू ने राष्ट्रीय टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और अब वह टीम का अहम हिस्सा हैं। सुनील छेत्री से मुझे प्रेरणा मिलती है : संजू यादव

Share this story