Samachar Nama
×

रजनीकांत की इस फिल्म में खलनायक बनेंगे सुनील शेट्टी

बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी फिल्म दरबार में खलनायक की भूमिका निभाते दिखेंगे। सुनील शेट्टी ने 15 साल पहले मैं हूं ना में खलनायक की भूमिका निभाई थी, जिसके बाद से वो कभी भी पर्दे पर खलनायक के रूप में नहीं दिखे हैं। प्रतीक बब्बर 'दरबार' में बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी के बेटे का किरदार निभाएंगे। फिल्म में रजनीकांत और सुनील शेट्टी की जबरदस्त फाइट देखने को मिलेगी।
रजनीकांत की इस फिल्म में खलनायक बनेंगे सुनील शेट्टी

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत इन दिनों अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम दरबार है जिसको लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला हैं। इतना ही नहीं ऐसा माना जा रहा है कि दरबार फिल्म रजनीकांत की आखिरी फिल्म हो सकती हैं। इसके बाद अभिनेता पूरी तरह से राजनीति का हिस्सा बन जाएंगे। अगर हम फिल्म की बात करें तो इसकी शूटिंग पिछले महीने ही अप्रैल में शुरू हो गई थी, इस दौरान रजनीकांत और प्रतीक बब्बर का एक्शन सीक्वेंस शूट किया गया था।

रजनीकांत की इस फिल्म में खलनायक बनेंगे सुनील शेट्टी

अब फिल्म दरबार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं। आई खबरों के अनुसार, प्रतीक बब्बर ‘दरबार’ में बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी के बेटे का किरदार निभाएंगे। मुंबई मिरर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी फिल्म दरबार में खलनायक की भूमिका निभाते दिखेंगे। सुनील शेट्टी ने 15 साल पहले मैं हूं ना में खलनायक की भूमिका निभाई थी, जिसके बाद से वो कभी भी पर्दे पर खलनायक के रूप में नहीं दिखे हैं।’रजनीकांत की इस फिल्म में खलनायक बनेंगे सुनील शेट्टी

खबरों में कहा जा रहा है कि, ‘अन्ना फिल्म में एक कॉरपोरेट जाइंट का किरदार निभाते दिखेंगे, जिनका सामना रजनीकांत से होगा। सुनील शेट्टी दरबार की टीम को सेकेंड शेड्यूल से ज्वाइन करेंगे। सुनील शेट्टी से पहले उनके दोस्त अक्षय कुमार भी रजनीकांत की 2.0 में खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं।’रजनीकांत की इस फिल्म में खलनायक बनेंगे सुनील शेट्टी

सूत्र ने मुंबई मिरर को बताया है कि, ‘फिल्म में रजनीकांत के किरदार की एक बैक स्टोरी भी होगी, जो फिल्म की कहानी को और भी मजेदार बना देगी। फिल्म के क्लाइमेक्स को निर्माता बहुत बड़े स्तर पर शूट कर रहे हैं। इसमें दर्शकों को रजनीकांत और सुनील शेट्टी की जबरदस्त फाइट देखने को मिलेगी।’रजनीकांत की इस फिल्म में खलनायक बनेंगे सुनील शेट्टी

बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी फिल्म दरबार में खलनायक की भूमिका निभाते दिखेंगे। सुनील शेट्टी ने 15 साल पहले मैं हूं ना में खलनायक की भूमिका निभाई थी, जिसके बाद से वो कभी भी पर्दे पर खलनायक के रूप में नहीं दिखे हैं। प्रतीक बब्बर 'दरबार' में बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी के बेटे का किरदार निभाएंगे। फिल्म में रजनीकांत और सुनील शेट्टी की जबरदस्त फाइट देखने को मिलेगी। रजनीकांत की इस फिल्म में खलनायक बनेंगे सुनील शेट्टी

Share this story