Samachar Nama
×

रविवार स्पेशल: आज के दिन करें इस आरती से भगवान को प्रसन्न , मिलेगा शुभ समाचार

जयपुर। जैसा की आप जानते हैं कि हिन्दू धर्म में हर वार किसी ने किसी देवी या देवता को समर्पित होता है। आज रविवार है, तथा आज का दिन सूर्य भगवान को समर्पित माना जाता है। आज के दिन सूर्य भगवान की पूजा की जाती है। इस दिन लोग सूर्य भगवान को अर्क देकर उनकी
रविवार स्पेशल: आज के दिन करें इस आरती से भगवान को प्रसन्न , मिलेगा शुभ समाचार

जयपुर। जैसा की आप जानते हैं कि हिन्दू धर्म में हर वार किसी ने किसी देवी या देवता को समर्पित होता है। आज रविवार है, तथा आज का दिन सूर्य भगवान को समर्पित माना जाता है। आज के दिन सूर्य भगवान की पूजा की जाती है। इस दिन लोग सूर्य भगवान को अर्क देकर उनकी विधि विधान पूजा अर्चना कर उनकी आरती करते हैं। तथा आत्म शांति प्राप्त करते हैं। आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में रविवार की आरती लेकर आए हैं। अगर आप पूर्ण विधि विधान से  भगवान की पूजा कर ये आरती करते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं जरुर पूर्ण होंगी।

कहुं लगि आरती दास करेंगे,

सकल जगत जाकि जोति विराजे।

सात समुद्र जाके चरण बसे,

काह भयो जल कुंभ भरे हो राम।

कोटि भानु जाके नख की शोभा,

कहा भयो मन्दिर दीप धरे हो राम।

भार अठारह रामा बलि जाके,

कहा भयो शिर पुष्प धरे हो राम।

छप्पन भोग जाके प्रतिदिन लागे,

कहा भयो नैवेद्य धरे हो राम।

‍अमित कोटि जाके बाजा बाजें,

कहा भयो झनकारा करे हो राम।

चार वेद जाके मुख की शोभा,

कहा भयो ब्रह्मावेद पढ़े हो राम।

शिव सनकादिक आदि ब्रह्मादिक,

नारद मुनि जाको ध्यान धरे हो राम।

हिम मंदार जाके पवन झकोरें,

कहा भयो शिव चंवर ढुरे हो राम।

लख चौरासी बन्ध छुड़ाए,

केवल हरियश नामदेव गाए हो राम।

Share this story