Samachar Nama
×

मानसिक शांति और शक्ति के लिए करें सूर्यदेव को प्रसन्न इस आरती से

जयपुर। रविवार का दिन भगवान सूर्य का दिन माना जाता है। सूर्य देव एक मात्र साक्षात दिखने वाला देवता हैं। सूर्य की स्थिति का प्रभाव कुड़ली में बहुत पड़ता है। अगर किसी की कुंड़ली में सूर्य की स्थिती कमजोर होती है तो उस व्यक्ति को जीवन मे सफल होने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। भगवान
मानसिक शांति और शक्ति के लिए करें सूर्यदेव को प्रसन्न इस आरती से

जयपुर। रविवार का दिन भगवान सूर्य का दिन माना जाता है। सूर्य देव एक मात्र साक्षात दिखने वाला देवता हैं। सूर्य की स्थिति का प्रभाव कुड़ली में बहुत पड़ता है। अगर किसी की कुंड़ली में सूर्य की स्थिती कमजोर होती है तो उस व्यक्ति को जीवन मे सफल होने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। भगवान सूर्य की पूजा करने से मान सम्मान मिलता है व करियर में सफलता मिलती है। मानसिक शांति और शक्ति के लिए आज करें सूर्य की पूजा इस आरती से

मानसिक शांति और शक्ति के लिए करें सूर्यदेव को प्रसन्न इस आरती से

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

त्रिभुवन – तिमिर – निकन्दन, भक्त-हृदय-चन्दन॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

सप्त-अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी।

दु:खहारी, सुखकारी, मानस-मल-हारी॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

सुर – मुनि – भूसुर – वन्दित, विमल विभवशाली।

अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

सकल – सुकर्म – प्रसविता, सविता शुभकारी।

विश्व-विलोचन मोचन, भव-बन्धन भारी॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

कमल-समूह विकासक, नाशक त्रय तापा।

सेवत साहज हरत अति मनसिज-संतापा॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

नेत्र-व्याधि हर सुरवर, भू-पीड़ा-हारी।

वृष्टि विमोचन संतत, परहित व्रतधारी॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

सूर्यदेव करुणाकर, अब करुणा कीजै।

हर अज्ञान-मोह सब, तत्त्वज्ञान दीजै॥

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

 

Share this story