फिल्म के पहले पोस्टर में देखें ममता और मौजी का देसी अंदाज
अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की आने वाली फिल्म सुई धागा का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पहले पोस्टर में अनुष्का शर्मा और वरुण धवन बिल्कुल देसी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म सुई धागा के रिलीज पोस्टर से ये साफ हो गया है कि वरूण धवन इस फिल्म में एक दर्जी का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। वैसे अगर दोनों कलाकारों अनुष्का शर्मा और वरूण धवन के लुक की बात करें तो पोस्टर में जबरदस्त लुक दिख रहा है।
फिल्म के आफिशियल पोस्टर को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा कि, धागे धागे पे लिखा है, सिलने वाले का नाम! आइए हमारी बुनी हुई कहानी सुनने! फिल्म का ट्रेलर 13 अगस्त को जारी होगा। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक है जो अक्सर अपने लुक्स को लेकर एक्सपेरीमेंट करने में बिल्कुल भी पीछे नहीं हटती है। अक्सर ग्लैमरस लुक में नजर आने वाली अनुष्का शर्मा को इस बार देसी अंदाज में देख पाएंगे। अनुष्का पहली बार देसी अंदाज में दिखने वाली हैं। कुछ ही दिनों पहले फिल्म के सेट से दोनों ही कलाकार की कई तस्वीरें सामने आई थी। जिसको लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। फिल्म ‘सुई धागा’ में अनुष्का का नाम ममता और वरुण का नाम मौजी के किरदार में दिखाई देने वाल है। जिसकी शूटिंग, भोपाल दिल्ली और मुंबई में की गई थी।
इसके अलावा अनुष्का शर्मा जीरो में नजर आएंगी जिसमें शाहरूख खान और कैटरीना कैफ नजर आएंगी। वरूण धवन कलंक और डांस बेस्ड फिल्म में दिखाई देने वाले हैं।