Samachar Nama
×

नहीं रूक रही फिल्म स्त्री की कमाई की रफ्तार, कर चुकी इतने करोड़ का कारोबार

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर द्वारा अभिनीत फिल्म स्त्री को रिलीज हुए आज एक सप्ताह पूरा हो गया है। जब से ये फिल्म रिलीज हुई है तभी से लगातार इसकी जबरदस्त कमाई का सिलसिला जारी है, जो अब तक थमा नहीं है। हॉरर-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है।
नहीं रूक रही फिल्म स्त्री की कमाई की रफ्तार, कर चुकी इतने करोड़ का कारोबार

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर द्वारा अभिनीत फिल्म स्त्री को रिलीज हुए आज एक सप्ताह पूरा हो गया है। जब से ये फिल्म रिलीज हुई है तभी से लगातार इसकी जबरदस्त कमाई का सिलसिला जारी है, जो अब तक ​थमा नहीं है। हॉरर-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। यही कारण है कि ये फिल्म लगातार नए आयाम गढ़ती जा रही है। गुरूवार को फिल्म के चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।नहीं रूक रही फिल्म स्त्री की कमाई की रफ्तार, कर चुकी इतने करोड़ का कारोबार जिसको मिलाकर फिल्म ने 60 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म के इस आंकड़े को देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि ये जल्द ही 100 करोड़ की क्लब में एंट्री कर लेगी। स्त्री फिल्म ने रिलीज के पहले दिन साढ़े 6 करोड़ रूपए का कारोबार किया है।नहीं रूक रही फिल्म स्त्री की कमाई की रफ्तार, कर चुकी इतने करोड़ का कारोबार इसके बाद शनिवार को 10.87 करोड़, रविवार को 14.57 करोड़, सोमवार को 9.70 करोड़, मंगलवार को 6.37 करोड़, बुधवार को 6.55 करोड़ और गुरुवार को 60.39 करोड़ रूपए का कारोबार किया। इस हिसाब से​ स्त्री ने अबतक 60.39 करोड़ का कारोबार किया है। जो अपने आप में एक छोटे बजट की फिल्म के लिए बड़ी बात है।नहीं रूक रही फिल्म स्त्री की कमाई की रफ्तार, कर चुकी इतने करोड़ का कारोबार

स्त्री का कुल बजट 20 करोड़ के आसपास बताया जा रहा था। तो ऐसे में फिल्म ने अपनी लागत काफी पहली ही वसूल चुकी है। ​फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुरान भी अहम किरदार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में सभी के किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।नहीं रूक रही फिल्म स्त्री की कमाई की रफ्तार, कर चुकी इतने करोड़ का कारोबार

Share this story