Samachar Nama
×

Navratri 2020:शारदीय नवरात्र आज से, मंदिरों में मां दुर्गा के होंगे दर्शन,नहीं चढ़ेगा प्रसाद….

शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो गए हैं। इस बार के शारदीय नवरात्र 17 से 25 अक्टूबर तक रहेंगे। लेकिन कोरोना काल में इस बार कुछ अलग नजारा देखने को मिलेगा। नवरात्रि में 9 दिन तक मंदिरों में विशेष इंतजाम देखने को मिलेंगे। कोरोना महामारी के चलते मंदिरों में प्रवेश के लिए श्रद्धालुओं को भी
Navratri 2020:शारदीय नवरात्र आज से, मंदिरों में मां दुर्गा के होंगे दर्शन,नहीं चढ़ेगा प्रसाद….

शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो गए हैं। इस बार के शारदीय नवरात्र 17 से 25 अक्टूबर तक रहेंगे। लेकिन कोरोना काल में इस बार कुछ अलग नजारा देखने को मिलेगा। नवरात्रि में 9 दिन तक मंदिरों में विशेष इंतजाम देखने को मिलेंगे। कोरोना महामारी के चलते मंदिरों में प्रवेश के लिए श्रद्धालुओं को भी एहतियात बरतनी होगी। कुछ मंदिर समितियों ने प्रसाद ना चढ़ाने और वितरण नहीं करने का फैसला लिया है।

Navratri 2020:शारदीय नवरात्र आज से, मंदिरों में मां दुर्गा के होंगे दर्शन,नहीं चढ़ेगा प्रसाद…. शुक्रवार को शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने के लिए परिसर और बाहर की तरफ गोल घेरे बनाए गए ताकि मां दुर्गा के दर्शन करने के साथ सोशल डिस्टेसिंग का भी पालना की जा सके। हर साल की भांति इस बार कई मंदिरों में मेले के आयोजन नहीं हो सकेंगे।  हर बार मनसा देवी और गोल मंदिर पर लगने वाला मेला भी नहीं लग सकेगा। कुछ दुकानों लगाई जाएंगी। मनसा मंदिर के पुजारी भगवत गिरी ने बताया कि माता का भव्य श्रंगार कर श्रद्धालुओँ को सोशल डिस्टेसिंग के साथ माता के दर्शन कर पाएंगे।

Navratri 2020:शारदीय नवरात्र आज से, मंदिरों में मां दुर्गा के होंगे दर्शन,नहीं चढ़ेगा प्रसाद….

सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए मंदिर परिसर में पांच-पांच फीट की दूसरी पर गोल घेरे बनाए गए हैं। शरादीय नवरात्रि पर घट स्थापना का शुभ समय सुबह 6:27 से 10:13 तक, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:44 से 12:29 तक, स्थिर लग्न ( वृश्चिक)- प्रात: 8.45 से 11 बजे तक (व्यापारियों के लिए श्रेष्ठ) रहने वाला है। मंदिरों में मा दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की जा सकेगी।

Read More…
Navratri 2020: शारदीय नवरात्र आज से शुरू, PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं….
Congress New President: जनवरी 2021 में कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष? राहुल गांधी पर सस्पेंस बरकरार

Share this story