Samachar Nama
×

आज दिन की शुरुआत करें भगवान राम के इस भजन से

जयपुर। आज का दिन भगवान बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित है। आज इनकी पूजा करने का विशेष विधान है इसके साथ ही इनकी पूजा करने से बुद्धि और शिक्षा का आशीर्वाद मिलता है। वही गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन की परेशानियों का अन्त होता है व पूजा करने से
आज दिन की शुरुआत करें भगवान राम के इस भजन से

जयपुर। आज का दिन भगवान बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित है। आज इनकी पूजा करने का विशेष विधान है इसके साथ ही इनकी पूजा करने से बुद्धि और शिक्षा का आशीर्वाद मिलता है। वही गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन की परेशानियों का अन्त होता है व पूजा करने से धन, विद्या, पुत्र तथा मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है इसके साथ ही परिवार में सुख तथा शांति बनी रहती है। जीवन की परेशानियों के अंत के लिए जीवन आज इस आरती से करें भगवान को प्रसन्न।

आज दिन की शुरुआत करें भगवान राम के इस भजन से

जय-जय आरती राम तुम्हारी,

राम दयालु भक्त हितकारी।

 

जनहित प्रगटे हरि ब्रजधारी,

जन प्रह्लाद, प्रतिज्ञा पाली।

 

द्रुपदसुता को चीर बढ़ायो,

गज के काज पयादे धायो।

 

दस सिर बीस भुज तोरे,

तैंतीस कोटि देव बंदि छोरे

 

छत्र लिए सिर लक्ष्मण भ्राता,

आरती करत कौशल्या माता।

 

शुक्र शारद नारद मुनि ध्यावें,

भरत शत्रुघ्न चंवर ढुरावैं।

 

राम के चरण गहे महावीरा,

ध्रुव प्रह्लाद बालिसुत वीरा।

 

लंका जीती अवध हर‍ि आए,

सब संतन मिली मंगल गाए।

 

सीता सहित सिंहासन बैठे,

रामानंद स्वामी आरती गाए।

 

Share this story