Samachar Nama
×

बड़ी बहन जाह्नवी कपूर के बाद खुशी कपूर भी करने जा रही अपने करियर की शुरूआत

बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान एक नहीं बल्कि कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब उनके बाद उनकी बेटी जाह्नवी कपूर के बाद खुशी कपूर अपने करियर की शुरूआत करने जा रही हैं। आपको बता दें कि पिछले
बड़ी बहन जाह्नवी कपूर के बाद खुशी कपूर भी करने जा रही अपने करियर की शुरूआत

बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान एक नहीं बल्कि कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब उनके बाद उनकी बेटी जाह्नवी कपूर के बाद खुशी कपूर अपने करियर की शुरूआत करने जा रही हैं। आपको बता दें कि पिछले साल जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से अपने अपने अभिनय ​करियर की शुरूआत की थी। बड़ी बहन जाह्नवी कपूर के बाद खुशी कपूर भी करने जा रही अपने करियर की शुरूआतउनकी इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ अभिनेता ईशान खट्टर मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। यही कारण है कि कमाई के लिहाज से फिल्म सुपरहिट रही। अब आई खबरों के अनुसार, खुशी कपूर भी अपनी किस्मत एक्टिंग में आजमाना चाहती है। बड़ी बहन जाह्नवी कपूर के बाद खुशी कपूर भी करने जा रही अपने करियर की शुरूआतइसी बीच इन दिनों से जुड़ी खबर सामने आई है कि, जाह्नवी और खुशी बहुत जल्द टीवी के एक पॉपुलर चैट शो में नजर आने वाली है। इस टीवी शो को अभिनेत्री नेहा धूपिया होस्ट करेंगी। आपको बता दें कि ये पहली बार ऐसा होगा कि खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर एक साथ एक ही मंच पर एक साथ नजर आएंगी।बड़ी बहन जाह्नवी कपूर के बाद खुशी कपूर भी करने जा रही अपने करियर की शुरूआत

डीएनए में छपी खबर के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर नेहा धूपिया अपने चैट शो में जाह्नवी कपूर और उनकी छोटी बहन खुशी कपूर को मेहमान के तौर पर बुलाना चाहती है। गौरतलब है कि, शो के ​पिछले सीजन में दीपिका पादुकोण और उनकी बहन अनीशा पादुकोण नजर आई थीं। दोनों बहनों ने इस दौरान एक दूसरे को लेकर कई तरह की बातें की थी। खबर है कि सोमवार 21 जनवरी को यह प्रीमियर एपिसोड शूट किया जाएगा।बड़ी बहन जाह्नवी कपूर के बाद खुशी कपूर भी करने जा रही अपने करियर की शुरूआत

Share this story