Samachar Nama
×

स्पेनिश लीग : अल्वेस ने वालेकानो को 5-1 से हराया

अल्वेस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शनिवार को 10 खिलाड़ियों से खेल रही रायो वालेकानो को 5-1 से हरा दिया। यह वालेकानो की लीग में तीसरी जीत है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अल्वेस के लिए जिमो नावारो ने सातवें मिनट में ही गोल कर अपनी टीम का खाता खोला। इसके बाद राउल डे टोमस
स्पेनिश लीग : अल्वेस ने वालेकानो को 5-1 से हराया

अल्वेस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शनिवार को 10 खिलाड़ियों से खेल रही रायो वालेकानो को 5-1 से हरा दिया। यह वालेकानो की लीग में तीसरी जीत है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अल्वेस के लिए जिमो नावारो ने सातवें मिनट में ही गोल कर अपनी टीम का खाता खोला। इसके बाद राउल डे टोमस ने 30वें मिनट में वालेकानो के लिए बराबरी का गोल किया।

चार मिनट बाद अल्वेस ने इबाई गोमेज के गोल के दम पर बढ़त ले ली। कालिरी ने 56वें मिनट में अल्वेस के लिए तीसरा गोल किया। गोमेज ने 21 मिनट बाद अपना दूसरा गोल किया। दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में जॉर्जे फ्रांको ने अल्वेस के लिए पांचवां गोल किया।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story

Tags