Samachar Nama
×

Covid 19 in Spain: स्पेन में 6 महीने के लिए हेल्थ इमरजेंसी, अब तक 35 हजार से ज्यादा की मौत…..

सर्दी का सीजन शुरू होते ही स्पेन में जानलेवा कोरोना महामारी के प्रकोप ने फिर से गति पकड़ी है। संक्रमण के तेजी से बढ़ते खतरे के मद्देनजर 6 महीने के लिए हेल्थ इमरजेंसी लागू की गई है। पहली लहर के दौरान भी कोरोना ने स्पेन में कहर बरपाया था। देश में अब तक कोरोना से
Covid 19 in Spain: स्पेन में 6 महीने के लिए हेल्थ इमरजेंसी, अब तक 35 हजार से ज्यादा की मौत…..

सर्दी का सीजन शुरू होते ही स्पेन में जानलेवा कोरोना महामारी के प्रकोप ने फिर से गति पकड़ी है। संक्रमण के तेजी से बढ़ते खतरे के मद्देनजर 6 महीने के लिए हेल्थ इमरजेंसी लागू की गई है। पहली लहर के दौरान भी कोरोना ने स्पेन में कहर बरपाया था। देश में अब तक कोरोना से 35 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार, कोरोना के मामलों में स्पेन दुनिया में छठे स्थान पर है।

Covid 19 in Spain: स्पेन में 6 महीने के लिए हेल्थ इमरजेंसी, अब तक 35 हजार से ज्यादा की मौत…..

स्पेन में कोरोना के अब तक 12 लाख 38 हजार 922 केस सामने आ चुके हैं। स्पेन दुनिया के छठे स्थान पर है। स्पेन में दो हजार 404 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि यहां 35 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण से जान गंवा चुके हैं। स्पेन में पांच जुलाई के बाद अचानक कोरोना के मामलों में तेजी आई है। तब देश में केवल 2 लाख 76 हजार मामले थे। 6 मई से 5 जुलाई तक हर रोज करीब 500 से ज्यादा केस सामने आ रहे थे। लेकिन अब कोरोन महामारी ने रफ्तार पकड़ ली है।

Covid 19 in Spain: स्पेन में 6 महीने के लिए हेल्थ इमरजेंसी, अब तक 35 हजार से ज्यादा की मौत…..

इसके चलते बढ़ते संक्रमण के मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कल देश में 23 हजार 580 नए मामले आए हैं।  ये एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा है। स्पेन के प्रधानमंत्री सांचेज ने कोरोना के नए मामलों को लेकर कहा है कि यूरोप और स्पेन कोरोना माहमारी की दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं। पीएम सांचेज ने कहा कि रात 11 बजे से लेकर अगली सुबह 6 बजे तक लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे।

Read More….
France Terror Attack 2020: इस्लामिक आतंक के खिलाफ फ्रांस का महायुद्ध शुरू, ये महाशक्तियां आई साथ….
France Muhammad cartoon row: पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर भोपाल में प्रदर्शन, CM शिवराज सिंह हुए सख्त….

Share this story