Samachar Nama
×

एक लाख लोगों को सोनू सूद दिलवाएंगे नौकरी, खुद शेयर की ये बड़ी जानकारी

जब से देश में कोरोना वायरस का कहर फूटा है तभी से एक शख्स दिन रात एक करके लोगों की मदद के लिए लगातार जुटा हुआ है। वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाने वाले अभिनेता सोनू सूद है। जो आज से नहीं बल्कि कई महीनों से लगातार लॉकडाउन
एक लाख लोगों को सोनू सूद दिलवाएंगे नौकरी, खुद शेयर की ये बड़ी जानकारी

जब से देश में कोरोना वायरस का कहर फूटा है तभी से एक शख्स दिन रात एक करके लोगों की मदद के लिए लगातार जुटा हुआ है। वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाने वाले अभिनेता सोनू सूद है। जो आज से नहीं बल्कि कई महीनों से लगातार लॉकडाउन के समय देश के कोने कोने फंसे प्रवासी मजदूरों और लोगों को घर पहुंचाने का काम कर रहे है। ये काम करने में सोनू सूद ने बहुत ही बड़ी भूमिका निभाई है। लॉकडाउन का ऐलान होने के बाद से कई लोगों का रोजी रोेजगार छिन गया, आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोगों अपने अपने घरों को निकल रहे थें। इस लॉकडाउन के दौरान कई सारे लोगों ने भीषण गर्मी में पैदल ही अपने घर की तरफ चलने की ठान डाली थी। जिसमे कई सारे लोगों की तो रास्ते में ही मृत्यु हो गई, कई लोग इसमे घायल हो गए। एक लाख लोगों को सोनू सूद दिलवाएंगे नौकरी, खुद शेयर की ये बड़ी जानकारीऐसे लोगों की मदद के लिए जब कोई आगे नहीं आया तो उस वक्त सोनू सूद उनके लिए मसीहा बनकर आए और मजदूरों को और लोगों को अपने अपने घर और गांव पहुंचाने का काम किया है। अब सोनू सूद एक और काम ऐसे ही लोगोें के लिए करने वाले है। सोनू सूद अब ऐसी मजदूरों और लोगों के लिए नौकरी का अवसर लेकर आ रहे हैं। एक लाख लोगों को सोनू सूद दिलवाएंगे नौकरी, खुद शेयर की ये बड़ी जानकारीइस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनू सूद ने एक एपीईसी की कंपनी के साथ हाथ मिलाया है। इस कंपनी के जरिए उन्होंने नौकरी देने का वादा किया है।एक लाख लोगों को सोनू सूद दिलवाएंगे नौकरी, खुद शेयर की ये बड़ी जानकारी आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सोनू सूद ने जुलाई में तीन लाख नौकरियों का ऐलान किया था। जिसमे उन्होंने कई सारी कंपनी के बारे में बताया था जो लोगों को रोजगार देंगी। जिसमे AEPC, CITI, Trident, Quess Corp, Amazon, Sodexo, Urban Co , Portea जैसी शामिल है।एक लाख लोगों को सोनू सूद दिलवाएंगे नौकरी, खुद शेयर की ये बड़ी जानकारीसुशांत सिंह केस: ईडी के दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती, पूछताछ जारी

आलिया की सड़क 2 की रिलीज डेट सामने आते ही शुरू हुआ सोशल मीडिया पर बवाल, बायकॉट की मांग

आखिर किसने गायब किए सुशांत सिंह राजपूत की डायरी के पन्ने, छुपे हो सकते हैं कई राज

Share this story