Samachar Nama
×

एक बार नहीं कई बार विवादों के घेरे में आ चुका है सिंगर सोनू निगम

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सोनू निगम ने अपने कई गानोंं से लोगों के दिलो में एक अलग ही जगह बनाई है। आज वो म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। अपने अब तक के करियर में सोनू निगम ने एक से एक कई बेहतरीन गानों को
एक बार नहीं कई बार विवादों के घेरे में आ चुका है सिंगर सोनू निगम

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सोनू निगम ने अपने कई गानोंं से लोगों के दिलो में एक अलग ही जगह बनाई है। आज वो म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। अपने अब तक के करियर में सोनू निगम ने एक से एक कई बेहतरीन गानों को अवाज दी है जिसमे उनके चाहने वालेे काफी पसंद करते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज सोनू निगम का जन्मदिन है। सोनू निगम आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे है। सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को हुआ था। प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ सोनू निगम अपने विवादों को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में रहे है। एक बार नहीं ऐसे कई मौके आए है जब​ सोनू निगम विवादों में पड़े है।एक बार नहीं कई बार विवादों के घेरे में आ चुका है सिंगर सोनू निगम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक बार सोनू निगम ने अजान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट किया था। जिसमे उन्होंने इसका विरोध करते हुए लिखा कि, ईश्वर सबका भला करे. मैं मुसलमान नहीं हूं और मुझे रोज सुबह अजान की आवाज से जागना पड़ता है। जबरदस्ती थोपा जाने वाला ये धर्म भारत से कब समाप्त होगा?एक बार नहीं कई बार विवादों के घेरे में आ चुका है सिंगर सोनू निगमजैसे ही सोनू निगम ने इस ट्वीट को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वैसे ही लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। सोनू निगम के पक्ष में कम लोग थे लेकिन विरोध में कई सारे लोग शामिल थ। जिसमे बॉलीवुड कलाकारों से लेकर आम जनता और राजनेता तक शामिल हो गए थे। उनके इस बयान और पोस्ट ने एक बड़ा रूप ले लिया था।एक बार नहीं कई बार विवादों के घेरे में आ चुका है सिंगर सोनू निगम

अजान वाले विवाद से पहले सोनू निगम ने कहा था कि काली मां राधे मां से ज्यादा छोटी स्कर्ट पहनती है। इस बयान के बाद काफी हंगामा हुआ था। उस वक्त सिंगर सोनू निगम को उनकी इस बात के लिए काफी ज्यादा खरी खोटी सुनाई थी।

एक बार एक फ्लाइट में सोनू निगम ने आडियंस को लाइव एंटरटेनमेंट किया था। उस वक्त फ्लाइट की क्रू को सस्पेंड कर दिया गया था इसका कारण ये था कि उन्होंने सोनू निगम को ऐसे गाने की इजाजत क्यों दी। उस वक्त भी काफी बवाल हुआ था।एक बार नहीं कई बार विवादों के घेरे में आ चुका है सिंगर सोनू निगम

अभी हाल ही में सोनू निगम ने अपने एक वीडियो में म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर कहा था कि हो सकता है म्यूजिक इंडस्ट्री से भी सुशांत सिंह राजपूत के जैसी कोई खबर आ सकती है। उन्होंने कहा था कि म्यूजिक इंडस्ट्री में भी नए टैलेंट को काम मिलने से रोक जा रहा है। इस दौरान सोनू निगम ने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को लेकर भी कई बातें कही थी।एक बार नहीं कई बार विवादों के घेरे में आ चुका है सिंगर सोनू निगम

पश्चिम बंगाल की पृष्ठभूमि पर बनी ‘अनदेखी’ वेब सीरीज सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर

सुशांत केस में फिर आया बड़ा मोड़, सुब्रमण्यम स्वामी ने मर्डर बताते हुए पेश किए ये कारण

सोशल मीडिया पर ट्रेंड में ‘अरेस्ट कंगना रनौत’, अभिनेत्री ने कहा- ‘मूवी माफिया को एक्सपोज करना होगा आसान’

Share this story