#METOO पर सोनम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सर्वाइवर को ही दोषी ठहराता है समाज
बॉलीवुड में पिछले काफी समय से #MeToo कैंपेन चल रहा है। इस कैंपेन के तहत कई बड़े नामों से नकाब उतर चुका है। इस लिस्ट में ऐसे कई नामों का खुलासा हुआ है जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है। अब हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर ने यौन शोषण की घटनाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
सोनम कपूर ने कहा कि, #MeToo अभियान बॉलीवुड में एक ऐसा अभियान था जिसने सभी की आंखें खोल दी। ये बहुत ज्यादा भयानक था। दोषियों पर कड़ी कार्यवाई की जानी चाहिए। जिसके बाद पीड़ित को अपने अधिकार भी मिलनें चाहिए। मैं मानती हूं कि जब तक कि आरोप सिद्ध नहीं होते तब तक कोई भी दोषी नहीं होता, लेकिन इस प्रकार किसी के स्टेटस से उसके कैरेक्टर का सर्टीफीकेट नहीं जिया जा सकता। सोनम ने आगे कहा कि, अक्सर लोग सर्वाइवर को ही दोषी ठहराते हैं। पावरफुल मैन अपनी लीगल टीम के जरिए इस सब से बाहर निकल जाते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपने फायदे के लिए झूठे आरोप भी लगाते हैं। हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि, जब कोई किसी पर आरोप लगाता है तो वो महिला कई रिस्क उठाती है।
गौरतलब है कि सोनम कपूर इससे पहले मीटू पर बयान देकर विवादों में फंस चुकी हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में बात करते हुए सोनम कपूर ने कंगना रनौत का जिक्र करते हुए कहा था कि वो बेबाक हैं लेकिन कई बार उन पर यकीन करना मुश्किल होता है। इसके बाद दोनों में कैट फाइट शुरू हो गई थी।