Samachar Nama
×

DeepVeerkiShaadi: सोनम कपूर हैं दीपिका की ननद, ऐसा है दीपिका पादुकोण का ससुराल

बॉलीवुड के मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे को छह साल तक डेट करने के बाद आखिरकार शादी के बंधन में बंध ही गए। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में शादी की। ऐसे में आप ये जानने के लिए उत्सुक होंगे कि दीपिका पादुकोण के नए परिवार
DeepVeerkiShaadi: सोनम कपूर हैं दीपिका की ननद, ऐसा है दीपिका पादुकोण का ससुराल

बॉलीवुड के मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे को छह साल तक डेट करने के बाद आखिरकार शादी के बंधन में बंध ही गए। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में शादी की। ऐसे में आप ये जानने के लिए उत्सुक होंगे कि दीपिका पादुकोण के नए परिवार में कौन कौन हैं। आपको शायद न मालूम है कि रणवीर सिंह सिंधी है और उनका सरनेम भवनानी है। रणवीर सिंह के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी है जो रियल एस्टेट की दुनिया में बड़ा नाम है। DeepVeerkiShaadi: सोनम कपूर हैं दीपिका की ननद, ऐसा है दीपिका पादुकोण का ससुरालवहीं उनकी मम्मी अंजू भवनानी होममेकर हैं। रणवीर सिंह की मम्मी पब्लिक इवेंट्स में कम ही नजर आती हैं। दीपिका पादुकोण की एक ननद भी हैं जिसका नाम रितिका भवनानी। वह एक्‍ट्रेस हैं और शादीशुदा हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह अपनी बहन के काफी करीब हैं वो उनसे अपनी हर बात शेयर करते हैं। DeepVeerkiShaadi: सोनम कपूर हैं दीपिका की ननद, ऐसा है दीपिका पादुकोण का ससुरालइसके अलावा रणवीर सिंह का अनिल कपूर के परिवार से भी काफी करीबी का रिश्ता है। दरअसल रणवीर ​सिंह अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भवनानी के भतीजे हैं। इस हिसाब से सोनम कपूर और रिया कपूर रणवीर सिंह के कजन है। यानी अभिनेत्री सोनम कपूर अब दीपिका पादुकोण की ननद बन चुकी हैं। DeepVeerkiShaadi: सोनम कपूर हैं दीपिका की ननद, ऐसा है दीपिका पादुकोण का ससुरालइतना ही नहीं सोनम कपूर के ताया बोनी कपूर के बेटे अभिनेता अर्जुन कपूर से रणवीर सिंह की अच्छी दोस्ती हैं। तो ऐसे में अर्जुन कपूर अब दीपिका पादुकोण के देवर लगेंगे। अब ये देखना है ​कि इन नए रिश्तों में दीपिका की ट्यूनिंग किसके साथ ज्यादा अच्छी बैठती हैं।DeepVeerkiShaadi: सोनम कपूर हैं दीपिका की ननद, ऐसा है दीपिका पादुकोण का ससुराल

Share this story