Samachar Nama
×

सोनाक्षी सिन्हा की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने भेजा नोटिस

बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को बीते मंगलवार को पुलिस ने नोटिस भेजा है। आपको बता दें कि 37 लाख रूपए की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी सोनाक्षी सिन्हा सहित सभी आरोपियों को नोटिस भेजा गया है। धोखाधड़ी मामले में शिकायतकर्ता ने कार्यवाई न होने पर आत्महत्या की धमकी भी दे डली हैं। धमकी के
सोनाक्षी सिन्हा की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने भेजा नोटिस

बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को बीते मंगलवार को पुलिस ने नोटिस भेजा है। आपको बता दें कि 37 लाख रूपए की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी सोनाक्षी सिन्हा सहित सभी आरोपियों को नोटिस भेजा गया है। धोखाधड़ी मामले में शिकायतकर्ता ने कार्यवाई न होने पर आत्महत्या की धमकी भी दे डली हैं। धमकी के बाद पुलिस ने जांच एक कदम आगे बढ़ाई हैं। सोनाक्षी सिन्हा की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने भेजा नोटिसअधिकारी सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि, आरोपी पक्ष को जल्द ही अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। नोटिस में लिखा है कि, या तो सोनाक्षी सिन्हा सहित अन्य आरोपी खुद अपना पक्ष देने के लिए यहां आएं या फिर अपने किसी प्रतिनिधि को पक्ष रखने के लिए भेजें।सोनाक्षी सिन्हा की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने भेजा नोटिससीओ ने बताया कि, नोटिस सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक सिन्हा सहित उन आरोपियों को भेजे गए हैं, जिनके खाते में रकम ट्रांसफर की गई है। कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने एसएसपी को बताया कि, दिल्ली में 30 सितंबर को उन्होंने इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था।सोनाक्षी सिन्हा की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने भेजा नोटिस

आपको बता दें कि इस इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा को आना था। उनके आने का कार्यक्रम प्रमोद न टैलेंट फुल आन कंपनी के मालिक अभिषेक सिन्हा से 24 लाख रूपए और उस रकम का जीएसटी कर अदा करने करार किया था। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा को 37 लाख रूपए मुरादाबाद से आनलाइन ट्रांसफर किया गया था। चार लाख रुपये सोनाक्षी के खाते में ट्रांसफर किए गे थे।सोनाक्षी सिन्हा की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने भेजा नोटिस

33 लाख रुपये अभिषेक की कंपनी टैलेंट फुल ऑन और उनकी पत्नी स्वाति तथा आशीष के खाते में डाले गए थे, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा कार्यक्रम में नहीं आईं।

Share this story