सोनाक्षी को नहीं पता रामायण में हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे

बीते दिन छोटे परदे के मशहूर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के स्पेशल एपिसोड केबीसी कर्मवीर में राजस्थान के बाड़मेर की रहने वाली रूमा देवी ने शिरकत की थी। आपको बता दें कि रूमा देवी को राष्ट्रपति के हाथों नारी शक्ति पुरस्कार भी मिल चुका है। रूमा देवी के साथ इस शो में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी उनको सपोर्ट करने आई थी। हालांकि उन्होंने कभी ये सपने में नहीं सोचा होगा कि, केबीसी के एक सवाल का जवाब न दे पाने की वजह से उनको सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ेगा। इन दिनों सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर भयंकर तरीके से ट्रोल किया जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि सोनाक्षी सिन्हा, जिनके पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्हा है और जो खुद रामायण नाम के बंगले में रहती हैं, उनसे जब ‘रामायण’ से जुड़ा एक बेहद आसान सवाल पूछा गया, तो वो इसमें फंस गईं।
एपिसोड में कंटेस्टेंट की सीट पर बैठी रूमा देवी और सोनाक्षी सिन्हा से पूछा गया कि, ‘रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे?’
सवाल के ऑप्शन थे
A सुग्रीव,
B लक्ष्मण,
C सीता
D राम
सवाल सामने आते ही रूमा और सोनाक्षी दोनों ने ऑप्शन C यानी सीता पर अपना शक जताया लेकिन पक्का नहीं पता होने पर एक्सपर्ट एडवाइज की अपनी लाइफ लाइन ली। जिसमें एक्सपर्ट ने उन्हें बताया कि इसका सही जवाब लक्ष्मण है।
रामायण से जुड़े इस आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाने की वजह से अभिनेत्री सोनाक्षी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं शनिवार की सुबह से सोशल मीडिया पर #YoSonakshiSoDumb नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है।
इससे पहले अभिनेत्री आलिया भट्ट को भी ऐसे कई सवालों के गलत जवाब की वजह से ट्रोल होना पड़ा था।