Samachar Nama
×

कान में पाए जाने वाले मैल के बारे में जानिए कुछ ज़रूरी बातें

जयपुर। अक्सर हमारे कान में धूल मिट्टी के कारण मैल जमा हो जाता है। जिसे समय समय पर निकाल देना चाहिए नहीं तो सुनाई देना कम हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि कान से निकलने वाला वैक्स बहुत ही उपयोगी पदार्थ है। जी हां, सुनकर चौकं गए ना। यह मैल हमारे कान
कान में पाए जाने वाले मैल के बारे में जानिए कुछ ज़रूरी बातें

जयपुर। अक्सर हमारे कान में धूल मिट्टी के कारण मैल जमा हो जाता है। जिसे समय समय पर निकाल देना चाहिए नहीं तो सुनाई देना कम हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि कान से निकलने वाला वैक्स बहुत ही उपयोगी पदार्थ है। जी हां, सुनकर चौकं गए ना। यह मैल हमारे कान को स्वस्थ रखने में मददगार है।कान में पाए जाने वाले मैल के बारे में जानिए कुछ ज़रूरी बातें

बता दे कि इंसानो की तरह जानवरों में भी यह वैक्स पाया जाता है। यह एक प्राकृतिक रूप से निर्मित हुआ पदार्थ है जो हमारे कान को अंदर से चिकना और साफ रखता है। कान के वैक्स को वैज्ञानिक भाषा में सेरुमेन (cerumen) कहते हैं। यह कान की नली के बाहरी हिस्से में पनपता है। इस हिस्से में और भी कई तरह की हजारों ग्रंथियां मौजूद होती हैं।कान में पाए जाने वाले मैल के बारे में जानिए कुछ ज़रूरी बातें

आपको जानकर हैरत होगी कि इस वैक्स से जो तेल निकलता है उससे हमारा कान भीतर से चिकना रहता है। इस वजह से कान की सुनने की क्षमता भी बढ़ जाती है। इतना ही नहीं यह वैक्स कान में धूल, मिट्टी और कीड़ों को भी आने से रोकता है। यानी यह एक द्वारपाल का भी काम करता है। इसके अलावा यह कान का मैल एक एंटीबायोटिक की तरह भी काम करता है।कान में पाए जाने वाले मैल के बारे में जानिए कुछ ज़रूरी बातें

इसमें कई तरह के जैविक गुण पाए जाते हैं। हाल ही में शोधकर्ताओं ने इसके बारे में गहन अध्ययन करके यह पता लगाया है कि इसमें एक लाइसोजाइम नामक जीवाणुरोधी एंजाइम पाया जाता है। इसकी मदद से हमें कान के संक्रमण में राहत मिलती है। इतना ही नहीं कान के वैक्स के अध्ययन से आपके पारिवारिक गुणों का भी पता लगाया जा सकता है।

Share this story