Samachar Nama
×

सोहा और कुणाल की शादी को पूरे हुए 5 साल

कुणाल खेमू और सोहा अली खान की शादी की सालगिरह हैं। आज दोनों की शादी को पांच साल हो गए हैं। कुणाल ने शादी का 1 वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने अपनी पत्नी सोहा को शादी की सालगिरह पर बधाई दी है।
सोहा और कुणाल की शादी को पूरे हुए 5 साल

आज बॉलीवुड कलाकार कुणाल खेमू और सोहा अली खान की शादी की सालगिरह हैं। आज दोनों की शादी को पांच साल हो गए हैं। तो ऐसे में जाहिर है कि दोनों के स्पेशल पार्टी का प्लान किया होगा। हालांकि इसके बारे में कोई जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन इतना जरूर है कि अभिनेता कुणाल खेमू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक शादी का वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने अपनी पत्नी अभिनेत्री सोहा अली खान को शादी की सालगिरह पर बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी के वीडियो शेयर किए है। इस वीडियो के साथ उन्होंने बेहद प्यारा नोट भी लिखा है।सोहा और कुणाल की शादी को पूरे हुए 5 साल जैसे ही कुणाल खेमू ने इस वीडियो को शेयर किया है वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कई फैंस ने सोशल मीडिया पर कमेंट के जरिए इस कपल को शादी की सालगिरह की बधाई दी हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने अपने अंदाज में बधाई दी है। सोहा और कुणाल की शादी को पूरे हुए 5 सालइसके अलावा सोहा अली खान ने भी अपनी शादी के कुछ वीडियो शेयर किए हैं और अपने पति को शादी की पांचवी सालगिरह की बधाई दी है। अगर हम दोनों की शादी की बात करें तो ये साल 2015 में हुई बॉलीवुड की सबसे रॉयल शादी थी। दोनों की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो आए थे। सोहा और कुणाल की शादी को पूरे हुए 5 सालइसके बाद साल 2017 में दोनों की एक प्यारी सी बेटी का जन्म ​हुआ। जिसका नाम इनाया नौमी खेमू है। आज दोनों ही अपनी शादी शुदा लाइफ में बेहद खुश है और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

इस वक्त कुणाल अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म मलंग में व्यस्त है जिसमे उनके अलावा अनिल कपूर, दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर नजर आने वाले हैं। जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है।सोहा और कुणाल की शादी को पूरे हुए 5 साल

कुणाल खेमू और सोहा अली खान की शादी की सालगिरह हैं। आज दोनों की शादी को पांच साल हो गए हैं। कुणाल ने शादी का 1 वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने अपनी पत्नी सोहा को शादी की सालगिरह पर बधाई दी है। सोहा और कुणाल की शादी को पूरे हुए 5 साल

Share this story