Samachar Nama
×

Good News: पाटौदी खानदान की बेटी सोहा ने दिया नन्हीं परी को जन्म, तैमूर को मिली बहन

पाटौदी खानदान की बेटी सोहा अली खान और अभिनेता कुणाल खेमू पैरेंट्स बन गए हैं। जी हां आज सोहा ने एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि बच्ची का जन्म शुक्रवार यानी आज सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। इस बात की जानकारी कुणाल ने सोशल मीडिया पर दिया। कुणाल ने लिखा
Good News: पाटौदी खानदान की बेटी सोहा ने दिया नन्हीं परी को जन्म, तैमूर को मिली बहन

पाटौदी खानदान की बेटी सोहा अली खान और अभिनेता कुणाल खेमू पैरेंट्स बन गए हैं। जी हां आज सोहा ने एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि बच्ची का जन्म शुक्रवार यानी आज सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। इस बात की जानकारी कुणाल ने सोशल मीडिया पर दिया। कुणाल ने लिखा कि, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज के शुभ दिन हमारे घर बेटी का जन्म हुआ है। सोहा और बेटी का स्वास्थ्य अच्छा है। हम आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।

आपको बता दें कि सोहा प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी भाभी अभिनेत्री करीना कपूर के नक्शे कदम पर चल रही थी। आए दिन उनकी कोई न कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर सुर्खियों की वजह बन जाती। सा​थ ही वो करीना से इस दौरान कई टिप्स भी लिया करती थी। करीना भी इसमें उनकी बहुत ज्यादा ध्यान रखने के अलावा हैल्दी गिफ्ट्स भी दिया करती थी।

गौरतलब है कि ईद के मौके पर अपने पति के साथ सोहा ने साड़ी पहन कर पोस्ट किया था। जिसकी वजह से सोहा अली खान को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ था।

Share this story